ज्योति चौक पर बिजली शिविर में 36 शिकायतों का त्वरित निवारण, सोलर पैनल के लिए जागरूकता अभियान तेज

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर द्वारा शहर के ज्योति चौक पर ‘सात निश्चय-3 : सबका सम्मान–जीवन आसान’ योजना के तहत उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।

ज्योति चौक पर बिजली शिविर में 36 शिकायतों का त्वरित निवारण, सोलर पैनल के लिए जागरूकता अभियान तेज

केटी न्यूज/बक्सर

विद्युत आपूर्ति प्रमंडल बक्सर द्वारा शहर के ज्योति चौक पर ‘सात निश्चय-3 : सबका सम्मान–जीवन आसान’ योजना के तहत उपभोक्ताओं की शिकायतों के समाधान के लिए विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 36 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया।कार्यपालक अभियंता सूर्य प्रकाश सिंह ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य उपभोक्ताओं को त्वरित राहत प्रदान करना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को नियमित रूप से ऐसे शिविर लगाए जा रहे हैं, जहां उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज कराकर उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं।शिविर के दौरान उपभोक्ताओं को बिजली बिल सुधार, नए कनेक्शन, मीटर से संबंधित समस्याएं और अन्य तकनीकी शिकायतों का समाधान उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही लोगों को सोलर पैनल लगाने के लिए भी प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने बताया कि सोलर ऊर्जा अपनाने से न केवल बिजली खर्च में कमी आएगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

कार्यक्रम में सहायक विद्युत अभियंता राम लखन राम, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिन्होंने सोलर पैनल योजना से जुड़ी वित्तीय सुविधाओं की जानकारी दी। शिविर में सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर योजना के बारे में जानकारी हासिल की।कार्यपालक अभियंता ने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में इन शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान कराएं और सौर ऊर्जा को अपनाकर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाएं।