Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा
Keshav Times

रामरेखा घाट पर लगेगी प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बक्सर दौरे के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा करते हुए कहा कि बक्सर की ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जाएगा।

रामरेखा घाट पर लगेगी प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

रामरेखा घाट पर लगेगी प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

रामरेखा घाट पर लगेगी प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

-- वामनेश्वर और रामेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना, छह करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व महाराज कमल बहादुर सिंह की प्रतिमा का अनावरण

केटी न्यूज/बक्सर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को बक्सर दौरे के दौरान धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा करते हुए कहा कि बक्सर की ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर विकसित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने वामन भगवान मंदिर और बाबा रामेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।मुख्यमंत्री सबसे पहले बक्सर केंद्रीय कारा परिसर स्थित प्राचीन वामनेश्वर नाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

रामरेखा घाट पर लगेगी प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

रामरेखा घाट पर लगेगी प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

अधिकारियों ने उन्हें प्रस्तावित वामनेश्वर धाम के ले-आउट प्लान की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जेल परिसर स्थित निर्माणशाला में बंदियों द्वारा तैयार हस्तशिल्प और अन्य सामग्रियों की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा परिसर में पौधारोपण किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी साहिला ने मुख्यमंत्री को चरखा एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। बक्सर आगमन पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों, नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मालाओं से उनका स्वागत किया।इसके बाद मुख्यमंत्री रामरेखा घाट स्थित बाबा श्रीरामेश्वरनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर राज्य की तरक्की और खुशहाली की कामना की।

रामरेखा घाट पर लगेगी प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को रामरेखा घाट पर हुए जीर्णाेद्धार और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। प्रस्तावित श्रीराम प्रतिमा, कंट्रोल रूम, पेयजल व्यवस्था, पाथ-वे, चेंजिंग रूम और गंगा आरती की योजनाओं की भी जानकारी दी गई। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि रामरेखा घाट पर प्रभु श्रीराम की भव्य मूर्ति स्थापित की जाएगी।मुख्यमंत्री ने करीब छह करोड़ रुपये की लागत से निर्मित लाइट एंड साउंड कॉम्प्लेक्स के जीर्णाेद्धार कार्य और महर्षि विश्वामित्र मंडपम का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद लाइट एंड साउंड शो के जरिए बक्सर की ऐतिहासिक, पौराणिक और सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की गई।

रामरेखा घाट पर लगेगी प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

कॉम्प्लेक्स में 5डी थिएटर, टिकट काउंटर, 80 सीटों वाला इंडोर और 30 सीटों वाला आउटडोर रेस्टोरेंट, ड्राई डेक फाउंटेन सहित कई आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।इसी दौरान मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से डुमरांव के महाराजा स्वर्गीय कमल बहादुर सिंह की प्रतिमा का भी अनावरण किया। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नंदकिशोर राम, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रामरेखा घाट पर लगेगी प्रभु श्रीराम की भव्य प्रतिमा, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।