बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

रविवार को क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने की। बैठक में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने को लेकर विरोध जताया।

बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की बैठक, आंदोलन की चेतावनी

केटी न्यूज/केसठ। 

रविवार को क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने की। बैठक में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए और लगातार बिजली आपूर्ति बाधित रहने को लेकर विरोध जताया। ग्रामीणों ने कहा कि बिजली व्यवस्था जल्द से जल्द पूरी तरह सुचारू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।समाजसेवी सुनील कुमार यादव उर्फ पप्पू यादव ने कहा कि पिछले कई दिनों से बिजली व्यवस्था प्रभावित रहने के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

बिजली के अभाव में पेयजल आपूर्ति से लेकर बच्चों की पढ़ाई और घरेलू कार्य तक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग को ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल स्थायी समाधान की दिशा में पहल करनी चाहिए। यदि जल्द ही पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।