Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन पांच दिनों तक चलेगा पल्स पोलियो अभियान, नवजात से पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक बनजरियां पुल पर पुलिस का शिकंजा, स्कार्पियो से 522 लीटर शराब बरामद नया भोजपुर में वाहन जांच के दौरान स्कॉर्पियो से मिली शराब की बड़ी खेप सफल सर्जरी के बाद खतरे से बाहर गामा पहलवान, चिकित्सकों ने दी आराम की सलाह ब्रांडेड सामान के नाम पर ग्राहकों को चूना लगाने का खेल उजागर, दो दुकानों पर छापा बक्सर में 501 रुपये के तिलक में रचाई शादी, हरेंद्र सिंह ने दहेज प्रथा पर किया करारा प्रहार शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण
Keshav Times

सेवा संकल्प ज्योति यात्रा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, नगर भवन में सजी राष्ट्र रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ बुधवार को बक्सर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा के दौरान बक्सर गोलंबर पर आयोजित सेवा संकल्प सभा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना।

सेवा संकल्प ज्योति यात्रा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, नगर भवन में सजी राष्ट्र रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

सेवा संकल्प ज्योति यात्रा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, नगर भवन में सजी राष्ट्र रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

केटी न्यूज/बक्सर।

सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ बुधवार को बक्सर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प ज्योति यात्रा’ निकाली गई। यात्रा के दौरान बक्सर गोलंबर पर आयोजित सेवा संकल्प सभा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन को एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सुना। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी प्रभाकर मिश्र ने बक्सर गोलंबर को ‘सेवा ज्योति चौक’ नाम देने की घोषणा की। इसके साथ ही यहां सेवा ज्योति की मुख्य मशाल भी स्थापित की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने की, जबकि संचालन अभियान की संयोजक मीना सिंह कुशवाहा ने किया। सेवा ज्योति की स्थापना की नींव जिले के बुजुर्ग जगदीश राम, राम विनोद चौधरी एवं नंदजी सिंह ने रखी। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

सेवा संकल्प ज्योति यात्रा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, नगर भवन में सजी राष्ट्र रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

सभा को संबोधित करते हुए प्रभाकर मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास और जनसेवा के संकल्प को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनभागीदारी से जोड़ने का निर्णय लिया है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य के साथ देश को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयास जरूरी है।यात्रा के बाद बक्सर नगर भवन में ‘राष्ट्र रंगोली’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और बच्चियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सेवा संकल्प ज्योति यात्रा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, नगर भवन में सजी राष्ट्र रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

रंगोली के केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर बनाई गई, जबकि इसके आसपास बिहार के विकसित गांवों और राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थलों को कलात्मक ढंग से उकेरा गया। आकर्षक रंगोली देखने के लिए दिनभर लोगों की भीड़ जुटी रही। लोगों ने रंगोली के साथ सेल्फी भी ली और कार्यक्रम की सराहना की।भाजपा नेताओं ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी एवं संयोजक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सेवा संकल्प ज्योति यात्रा में गूंजा विकसित भारत का संकल्प, नगर भवन में सजी राष्ट्र रंगोली बनी आकर्षण का केंद्र

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।