बबन उपाध्याय ने कठिन परिस्थितियों में भाजपा को दी थी मजबूती - चौधरी राम विनोद राय
सदर प्रखंड के अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. बबन उपाध्याय की दूसरी पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नव-मनोनित जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय ने जबकि संचालन जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने किया।

- भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. बबन उपाध्याय की दूसरी पुण्यतिथि मनाई गई
केटी न्यूज/बक्सर
सदर प्रखंड के अहिरौली स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. बबन उपाध्याय की दूसरी पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता नव-मनोनित जिला उपाध्यक्ष निर्भय राय ने जबकि संचालन जिला महामंत्री लक्ष्मण शर्मा ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत स्व. बबन उपाध्याय के तैल्य चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने स्व. उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी का सच्चा सिपाही बताया, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में संगठन को मजबूत किया और कार्यकर्ताओं को एकजुट कर पार्टी को नई दिशा दी।
सभा को संबोधित करते हुए राम विनोद राय, राजेश सिन्हा, रानी चौबे, विनोद राय, विंध्याचल सिंह, शिशिर चौबे, सतेन्द्र कुंवर, मदन दुबे और स्व. उपाध्याय के सुपुत्र ज्ञान प्रकाश उर्फ मिन्टु उपाध्याय ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
वक्ताओं ने कहा कि स्व. बबन उपाध्याय ने भाजपा को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया था और उनके विचार व आदर्श आज भी कार्यकर्ताओं को प्रेरणा देते हैं। वे जनसंघ के समय विपरित परिस्थितियों में जुड़े थे। उन्होंने जनसंघ से लेकर भाजपा तक के सफर में अपने खून पसीने से संगठन को सींचा था। वे हमेशा
स्व. बबन उपाध्याय का जन्म वर्ष 1946 में भरखरा गांव में हुआ था। अपने कार्यकाल में उन्होंने भाजपा को मजबूती प्रदान की और कठिन समय में भी पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य किया। वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी राम विनोद राय ने उनसे अपने व्यक्तिगत लगाव के साथ ही संगठन के प्रति उनके समपर्ण, कार्यकर्ताओं के प्रति लगाव तथा देश को परम वैभव तक पहुंचाने के संकल्प की सराहना की और कहा कि बक्सर में भाजपा को मजबूत करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मिठाई सिंह, मनोज पाण्डेय, हिमांशु चतुर्वेदी, सौरभ तिवारी, पुनीत सिंह, शिला त्रिवेदी, संध्या पाण्डेय, पुष्पांजलि देवी, उषा दुबे, सतीश दुबे तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।