पूर्व सैनिकों ने लिया संकल्प, भव्य उत्सव बनेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

स्वतंत्रता दिवस समारोह को इस बार राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर इंडियन एक्स-सर्विसमैन मूवमेंट (आईईएसएम) बक्सर की विशेष बैठक आयोजित की गई। चेयरमैन डॉ. मेजर पीके पांडेय और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 200 पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

पूर्व सैनिकों ने लिया संकल्प, भव्य उत्सव बनेगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

__ आईईएसएम की बैठक में देशभक्ति के साथ सामाजिक सरोकारों पर भी मंथन, जासो रोड की बदहाली और पैदल पथ निर्माण का मुद्दा उठा

केटी न्यूज/बक्सर।

स्वतंत्रता दिवस समारोह को इस बार राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर इंडियन एक्स-सर्विसमैन मूवमेंट (आईईएसएम) बक्सर की विशेष बैठक आयोजित की गई। चेयरमैन डॉ. मेजर पीके पांडेय और जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे करीब 200 पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मंच संचालन जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे ने किया।बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को केवल औपचारिक आयोजन तक सीमित न रखकर इसे देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के उत्सव के रूप में मनाने का संकल्प लिया गया। चेयरमैन डॉ. मेजर पीके पांडेय ने संगठन के सदस्यों से सामाजिक सरोकारों से जुड़े मुद्दों पर भी सक्रियता से आवाज उठाने का आह्वान किया।

उन्होंने बक्सर शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे पैदल पथ निर्माण की जरूरत पर जोर देते हुए इस मांग को मजबूती से उठाने की बात कही। वहीं, जासो रोड की बदहाल स्थिति पर चिंता जताते हुए इसके सुधार की आवश्यकता बताई।जिलाध्यक्ष सूबेदार हरेंद्र तिवारी ने पूर्व सैनिकों को आठवें वेतन आयोग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्यासागर चौबे ने बढ़ते साइबर अपराध को लेकर लोगों को सतर्क किया और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या ऑनलाइन गतिविधि से सावधान रहने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट रासबिहारी ओझा ने आयकर रिटर्न समय पर दाखिल करने की सलाह दी। जिला महासचिव कैप्टन श्रीनिवास सिंह ने बैंक खातों और वित्तीय लेनदेन से जुड़ी आवश्यक जानकारियां साझा कीं।

बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिले के सभी क्षेत्रों से पूर्व सैनिकों और वीरांगनाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान सेना में कार्यरत हवलदार अरविंद कुमार पांडेय ने अपने नवजात पुत्र के आगमन की खुशी में उपस्थित लोगों के लिए नाश्ते की व्यवस्था की। आईईएसएम की ओर से भी नवजात शिशु के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए छोटा-सा उपहार भेंट किया गया।अंत में सभापति कैप्टन बीएन पांडेय ने बैठक के समापन की घोषणा की। मौके पर लेफ्टिनेंट आरबी ओझा, कैप्टन श्रीनिवास सिंह, कैप्टन संजय पाठक, सूबेदार मेजर आरबी सिंह, पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, कैप्टन कन्हैया पंडित, सूबेदार कमलेश्वर राय, नायक शशिभूषण ओझा, हरिहर सिंह, चंद्रजीत सिंह, रामनाथ सिंह, विनोद तिवारी, जैनेन्द्र सिंह, सुदामा प्रसाद, गणेश सिंह, कन्हैया पांडेय समेत सैकड़ों पूर्व सैनिक और वीरांगनाएं मौजूद रहीं।