स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला घायल

डुमरांव थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार एक महिला घायल हो गई। प्रखंड कार्यालय के समीप एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार महिला घायल

केटी न्यूज/डुमरांव।

डुमरांव थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में ई-रिक्शा सवार एक महिला घायल हो गई। प्रखंड कार्यालय के समीप एक अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर अफरातफरी का माहौल बन गया।हादसे में घायल महिला की पहचान कृष्णाब्रह्म गांव निवासी मंतोष कुमार की पत्नी सुशीला देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि सुशीला देवी किसी काम से डुमरांव आई थीं और अल्ट्रासाउंड कराने के बाद ई-रिक्शा से रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थीं। इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के पास पीछे से अथवा समीप से गुजर रहे अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई।

घटना के बाद आसपास मौजूद राहगीरों ने घायल महिला की मदद की और उसे निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज कराया गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। स्थानीय पुलिस के अनुसार, घटना को लेकर अब तक किसी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। शिकायत मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई करेगी।