Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

सर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो लाख के आभूषण समेत लाखों की संपति खाक

सर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो लाख के आभूषण समेत लाखों की संपति खाक

- अगड़ानंद स्वामी के आश्रम के पीछे बनी नई कॉलोनी की है घटना

केटी न्यूज/डुमरांव

नगर के वार्ड 16 स्थित एक घर में अगलगी से दो लाख के आभूषण समेत लाखों की संपति जल गई है। यह घटना सोमवार की भोजपुर राजवाहा से पश्चिम तथा अगड़ानंद स्वामी महाराज के आश्रम के पीछे बनी नई कॉलोनी की है। पीड़ित मूलरूप से सिकरौल थाना क्षेत्र के पतरकोना गांव के ललू तिवारी है। मिली जानकारी के अनुसार ललू साफाखाना रोड के पास नहर से पश्चिम अपना घर बनाए है।

सर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो लाख के आभूषण समेत लाखों की संपति खाक

जहां उनका लड़का रहकर पढ़ाई करता है। सोमवार की रात उनका लड़का कही चला गया था। इसी दौरान सर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। आस पास के लोगों को जबतक इसकी जानकारी होती तबतक पूरा घर आग की चपेट में आ गया था। हालांकि मोहल्ले वालों ने साहस का परिचय देते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिये।

सर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो लाख के आभूषण समेत लाखों की संपति खाक

वही फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची अग्निशामन वाहन ने आग पर काबू पाया। इस प्रयास में विकास पटेल व संजीत पटेल नामक युवक आंशिक रूप से झुलस भी गए। वही संजीत का मोबाईल फोन भी जल गया। अगलगी की इस घटना में घर में रखा करीब दो लाख रूपए मूल्य के आभूषण, एक बाइक, नगदी, रसोई गैस सिलेंडर, चूल्हा, कपड़ा, बर्तन, अनाज, टीवी समेत करीब छह से सात लाख की संपति जल गई है।

सर्ट सर्किट से घर में लगी आग, दो लाख के आभूषण समेत लाखों की संपति खाक

इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि आग बुझने के बाद घर में कुछ भी नहीं बचा था। पीड़ित की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। पीड़ित ने स्थानीय थाना व सीओ को आवेदन दे मदद की गुहार लगाई है। वही सामाजिक कार्यकर्ता मनोज सिंह, दीपक यादव आदि ने सीओ से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।