Thursday, 12 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ठेकेदार सह कांग्रेस युवा नेता शुभम तिवारी को जान से मारने की धमकी! आवास पर फायरिंग से बक्सर में मचा हड़कंप बैरी गोलीकांड में पहली मौत से सनसनी! पीठ में गोली लगने से घायल पवन तिवारी ने तोड़ा दम, हत्या में बदला खूनी संघर्ष गार्ड भी तैनात, CCTV भी चालू, फिर भी 79 लाख की चोरी! मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में सेंध बासुदेवा मर्डर मिस्ट्री में अपनों पर शक! अवैध संबंध के एंगल ने पकड़ा जोर, जल्द खुल सकता है हत्या का राज 100 राउंड गोलीबारी कांड में बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी पुतुल ने थाने में डाले हथियार! शस्त्र सत्यापन को लेकर केसठ के बीडीओ व सीओ बने दंडाधिकारी, संभालेंगे बगेन गोला और सोनवर्षा का जिम्मा मच्छरों के भरोसे 35 वार्डों की सेहत, नगर परिषद की फॉगिंग व्यवस्था खुद बीमार शिक्षा को राष्ट्र निर्माण का आधार मानते थे मौलाना आजाद : वक्ताओं ने किया स्मरण भोजपुरी चित्रकला के रंगों से सजेगा भास्कर महोत्सव, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू बक्सर : घर में गूंजने वाली थी शहनाई, लेकिन टूटे बिजली तार ने छीन ली इकलौते बेटे की जिंदगी ट्राईब्रेकर में नया भोजपुर का दबदबा, पुराना भोजपुर को हराकर जीता फुटबॉल का खिताब गोकुल जलाशय सूखा तो सात सौ घरों के चूल्हे पर मंडराएगा संकट, घटने लगा पानी
Keshav Times

दीप जलाने गए युवक को मारी गोली, छह नामजद, दो गिरफ्तार

दीप जलाने गए युवक को मारी गोली, छह नामजद, दो गिरफ्तार

- धनसोई थाना क्षेत्र के पर्वतचक गांव में दीपावली की शाम हुई घटना

केटी न्यूज/बक्सर

दीप जलाने गए युवक को मारी गोली, छह नामजद, दो गिरफ्तार

धनसोई थाना क्षेत्र के पर्वतकचक गांव में एक युवक को गांव के ही युवकों ने आपसी विवाद में गोली मार जख्मी कर दिया है। घटना दीपावली की शाम 6.30 बजे की है। इस मामले में परिजनों ने गांव के ही छह युवकों को नामजद किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। वही इलाज के बाद जख्मी की हालत स्थिर बनी हुई है।

दीप जलाने गए युवक को मारी गोली, छह नामजद, दो गिरफ्तार

मिली जानकारी के अनुसार पर्वतकचक के श्रीकांत सिंह यादव रविवार की शाम अपने घर से काली मंदिर में दीपक जलाने गए थे। इसी दौरान किसी बात को ले गांव के ही कुछ युवकों के साथ उनका विवाद हो गया। इसी विवाद में एक युवक ने कट्टा से फायर कर दिया। गोली लगने से श्रीकांत खून से लथपथ हो जमीन पर गिर गया। इसकी जानकारी मिलते ही

दीप जलाने गए युवक को मारी गोली, छह नामजद, दो गिरफ्तार

परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर ले गए। वही पुलिस भी मामले की जांच पड़ताल व आरोपियों की गिरफ्तार में जुट गई। धनसोई थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में परिजनों ने छह लोगों को नामजद किया है। दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है

दीप जलाने गए युवक को मारी गोली, छह नामजद, दो गिरफ्तार

वही ग्रामीण सूत्रों की मानें तो आरोपी पहले से ही मनबढ़ू स्वभाव के है तथा बात बात पर किसी से भी झगड़ा कर लेते है। इस घटना के बाद गांव में गुटीय तनाव व्याप्त है। लेकिन स्थिति नियंत्रित बताई जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।