पिलापुर में सर्पदंश से 12 वर्षीय किशोर की मौत, परिवार में मातम
नावानगर प्रखंड के भटौली पंचायत के पिलापुर गांव में शुक्रवार की संध्या सर्पदंश से 12 वर्षीय भैरव कुमार की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है। मृतक भैरव स्वर्गीय सुभाष सिंह यादव का पुत्र था। 12 वर्ष पूर्व ही पिता का देहांत हो गया था, जिसके बाद मां चिंता कुंवर अपने तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी।

केटी न्यूज/नावानगर

भैरव उसका इकलौता बेटा था। बेटे की असमय मौत से मां का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार भैरव घर में पलंग पर सो रहा था, तभी विषैले सर्प ने उसके कान के पास काट लिया। भैरव ने दर्द से कराहते हुए परिजनों को जानकारी दी। परिजन इलाज की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया।घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया।
पंचायत के मुखिया विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने कहा कि बरसात में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं, लेकिन समय पर चिकित्सा सुविधा न मिलने से जानें जाती हैं। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता देने की मांग की है।