घर से बाजार के लिए निकली महिला का छेरा नदी में उतराया मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

घर से बाजार के लिए निकली महिला का छेरा नदी में उतराया मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

- मंगलवार को ही बाजार से बैग लाने के लिए घर से निकली थी मृतका

- बीमार पिता की सेवा करने दो बच्चों के साथ आई थी मायके, पसरा मातम

केटी न्यूज/केसठ

बुधवार को सोनवर्षा ओपी थाना क्षेत्र के छेरा नदी में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैला गया। महिला की पहचान स्थानीय डिहरा गांव निवासी सुकर यादव की 26 वर्षीय पुत्री पूजा कुमारी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार महिला मंगलवार को सोनवर्षा बाजार स्थित बैंक से पैसा निकालने के बाद घर वापस आई थी। उसके बाद पुनः वो घर से सोनवर्षा बाजार से बैग लेने के लिए निकली, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद घरवालें उसकी खोज बीन करने लगे। लेकिन उसका कुछ सुराग नहीं मिला। बुधवार की सुबह पुनः खोज बीन कर रहे थे,

तभी डिहरा पुल पर उसका चप्पल नजर आया। चप्पल के आधार पर ग्रामीणों ने नदी में उतर उसकी तलाश करने लगे। तभी छेरा नदी के किनारे एक महिला का शव लावारिश हालात में पड़ा मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना सोनवर्षा ओपी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेज दिया। घर वालों से मिली जानकारी के अनुसार महिला के दो पुत्र है जिनकी उम्र 5 साल और एक साल है। महिला की शादी जगदीशपुर के दावा पंचायत के भटौली गांव में हुई थी। घटना के बाद से घरवालों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। जानकारी के अनुसार वह पांच बहने थी, उसका कोई भाई नहीं था। कुछ दिन पहले ही वह बीमार पिता की सेवा

करने ससुराल से मायके आई थी। लेकिन मंगलवार की शाम वह हादसें की शिकार हो गई। इस संबंध मे ओपी अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला की मौत नदी में डूबने से प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय सरपंच जय शंकर महतो पीड़ित परिवार से मिल परिवारिक लाभ सहित अन्य मुवावजा दिलाने का आश्वासन दिए। वही इस संबंध में जानकारी देते हुए डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण पता चल सकता है।