Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक
Keshav Times

दर्दनाक, सड़क दुर्घटना में बाप बेटे की मौत, बाल बाल बची बेटी

दर्दनाक, सड़क दुर्घटना में बाप बेटे की मौत, बाल बाल बची बेटी

_ कोरान सराय नारायणपुर पथ पर कमधरपुर के पास हुई भीषण दुर्घटना

केटी न्यूज/ डुमरांव

कोरान सराय नारायणपुर पथ पर कमधरपुर गांव के पास शुक्रवार को ईट लदी ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार बाप बेटे की मौत हो गई है जबकि बाइक पर बैठी मृतक की पुत्री बाल बाल बच गई। घटना दिन के 11 बजे की है। इसकी सूचना मिलते ही कोरान सराय पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले कागजी कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बक्सर भेजा। वही ट्रैक्टर चालक अपना वाहन छोड़ फरार हो गया है। मृतकों की पहचान नावानगर थाना क्षेत्र के रूपसागर गांव निवासी 43 वर्षीय गणेश सिंह तथा उसका 10 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार के रूप में हुई है। जबकि गणेश की 12 वर्षीय बेटी मधु कुमारी

दर्दनाक, सड़क दुर्घटना में बाप बेटे की मौत, बाल बाल बची बेटी

इस दुर्घटना में बाल बाल बच गई। मिली जानकारी के अनुसार गणेश अपने पुत्र का इलाज कराने बक्सर जा रहा था। बाइक पर पुत्र के लावा बेटी भी बैठी थी। कोरान सराय नारायणपुर पथ पर जैसे ही उनकी बाइक कमधरपुर से आगे बढ़ी कि बारिश के वजह से बाइक फिसल गई तथा तीनों गिर पड़े। इस दौरान विपरित दिशा ईंट  लदी एक ट्रैक्टर आ रही थी। बाइक से गिरने के बाद बाप बेटे ट्रैक्टर के आगे गिर गए थे तथा पूरी ट्रैक्टर दोनों को रौंदते हुए पार हो गई। इस दौरान ट्रैक्टर चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहा। मधु के सामने ही पलक झपकते

दर्दनाक, सड़क दुर्घटना में बाप बेटे की मौत, बाल बाल बची बेटी

उसके पिता व भाई की मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो  रोकर बुरा हाल है। इधर स्थानीय पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रैक्टर को जब्त कर चालक की तलाश में जुट गई है। कोरान सराय थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में बाप बेटे की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।