Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध युवा प्रतिभा, उद्यमिता और नशामुक्ति का संदेश लेकर गूंजा बक्सर बीट्स-2.0 शराबबंदी की खुली पोल! गांव में 13 कथित शराब कारोबारी, मुखिया पहुंचे एसपी के दरबार अवैध संबंध का राज खुलने के डर से महिला की गला दबाकर हत्या, देवरानी गिरफ्तार बाल विवाह पर लगाम लगाने के लिए समाज को आगे आने की जरूरत नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
Keshav Times

सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध

शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले सफाई कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर नगर परिषद ने पहल की है। सफाई कार्य में लगे कर्मियों को जोखिम से बचाने, उनके अधिकारों की जानकारी देने तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से नगर परिषद सभागार में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इसमें स्वच्छता साथी, सफाई मित्र, सुपरवाइजर समेत ईपीएफ, ईएसआईसी और बैंक के अधिकारियों ने भाग लिया।

सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध

- ईपीएफ, ईएसआईसी और बैंक अधिकारियों ने बैठक में बताए अधिकार व कल्याणकारी योजनाएं, मशीनों से सफाई कराने पर जोर

केटी न्यूज/डुमरांव। 

सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध

शहर को स्वच्छ रखने की जिम्मेदारी निभाने वाले सफाई कर्मियों की सुरक्षा और सम्मान को लेकर नगर परिषद ने पहल की है। सफाई कार्य में लगे कर्मियों को जोखिम से बचाने, उनके अधिकारों की जानकारी देने तथा सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से नगर परिषद सभागार में जागरूकता बैठक आयोजित की गई। इसमें स्वच्छता साथी, सफाई मित्र, सुपरवाइजर समेत ईपीएफ, ईएसआईसी और बैंक के अधिकारियों ने भाग लिया।

सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध

बैठक में सबसे महत्वपूर्ण संदेश सफाई कर्मियों की सुरक्षा को लेकर दिया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सीवर और गहरे नालों की सफाई के लिए किसी भी परिस्थिति में कर्मियों को मैनहोल अथवा नाले के भीतर नहीं उतारा जाए। बिना सुरक्षा इंतजाम के ऐसे जोखिमपूर्ण कार्य पर पूर्ण प्रतिबंध की बात कही गई। नालों और सीवर की सफाई मशीनों के माध्यम से कराने पर जोर देते हुए कर्मियों को निर्धारित सुरक्षा उपकरण, दस्ताने, जूते और वर्दी का उपयोग करने की सलाह दी गई।

सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध

अधिकारियों ने कहा कि सफाई कर्मियों की सुरक्षा केवल नियमों तक सीमित नहीं, बल्कि उनकी जिंदगी से जुड़ा गंभीर विषय है। कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना सभी संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार एजेंसियों की जवाबदेही है।बैठक में आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे भी उठे। सफाई कर्मियों को न्यूनतम वेतन समय पर देने, बिना अनुचित कटौती के भुगतान करने, बीमा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा दुर्घटना की

सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध

स्थिति में पीड़ित और उनके परिवार को सहायता देने पर बल दिया गया।वेतन बकाया, दुर्व्यवहार अथवा अवैध पैसे की मांग जैसी शिकायतों के लिए प्रशासन, स्वच्छता पोर्टल और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग का सहारा लेने की जानकारी दी गई। बैठक में स्वच्छता पदाधिकारी राजीव रंजन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।