Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल
Keshav Times

गंगा में डूबते डूबते बचा बीपीएससी का परीक्षार्थी

गंगा में डूबते डूबते बचा बीपीएससी का परीक्षार्थी

केटी न्यूज/बक्सर

शुक्रवार की सुबह करीब सवा आठ बजे बक्सर के रामरेखा घाट पर यूपी के प्रयागराज से बीपीएससी की परीक्षा देने आया एक युवक डूबते डूबते बचा। इस दौरान जहां जौनपुर से आए दूसरे परीक्षार्थी ने उसकी मदद की तो वही स्थानीय नाविक मुकदर्शक बने रहे। उसकी जान नाव से लटकी रस्सी को पकड़ने से बची। मिली जानकारी के अनुसार प्रयागराज का आलोक यादव बक्सर में बीपीएससी की परीक्षा देने आया था। शुक्रवार की सुबह परीक्षा से पहले वह गंगा स्नान करने रामरेखा घाट पर गया था। नहाने के दौरान गहरे पानी में

गंगा में डूबते डूबते बचा बीपीएससी का परीक्षार्थी

जाकर डूबने लगा। इस दौरान वह मदद की गुहार भी लगाते रहा। लेकिन घाट पर मौजूद नाविक उसे बचाने का प्रयास तक नहीं किए। संयोग से उसके हाथ एक नाव से लटकी रस्सी लग गई। रस्सी को पकड़ वह बचाओं बचाओं चिल्लाने लगा। इसके बाद भी नाविकों की मानवता नहीं जगी। लेकिन वहां मौजूद जौनपुर के एक दूसरे परीक्षार्थी ने अपनी जान की परवाह किए बिना रस्सी के सहारे उसे पानी से बाहर निकाल जान बचा ली। इस घटना के बाद आस पास में मौजूद लोगों ने नाविकों को फटकार भी लगाई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।