राजपुर में अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को मारी टक्कर, मौत
गुरूवार की रात राजपुर थाना क्षेत्र इलाके मे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार घटना बक्सर-मोहनिया मार्ग पर महावीर स्थान के समीप हुई।

केटी न्यूज / बक्सर
गुरूवार की रात राजपुर थाना क्षेत्र इलाके मे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार अधेड़ को टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार घटना बक्सर-मोहनिया मार्ग पर महावीर स्थान के समीप हुई। जब मृतक जनार्दन तिवारी (52) वर्ष अपने गांव थाना क्षेत्र के खड़गपुरा से बक्सर की तरफ जा रहे थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ। राहगीरों के द्वारा दुर्घटना की सूचना राजपुर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था मे अस्पताल पंहुचा कर दुर्घटना की जानकारी परिजनों को दी गयी। बेहतर इलाज के लिए परिजन बाहर लेकर गये। इलाज के दौरान जनार्दन तिवारी की मौत हो गई। घटना की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि दुर्घटना लगभग 7:30 बजे के आसपास हुई थी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर घायल अवस्था में मृतक को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। कागजी कार्रवाई के बाद अशोक पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया गया है।