ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत, पसरा मातम
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से ईंट भट्ठा पर काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार की देर शाम मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं बड़का पोखरा के पास की है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया।

- मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं बड़का पोखरा के पास देर शाम की है घटना, ईंट भट्ठा से मजदूरी कर लौट रहा घर
केटी न्यूज/चौगाईं
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से ईंट भट्ठा पर काम करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई है। यह घटना मंगलवार की देर शाम मुरार थाना क्षेत्र के चौगाईं बड़का पोखरा के पास की है। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया।
मृतक की पहचान चौगाईं गांव निवासी नरेश नोनिया के 30 वर्षीय पुत्र नागेन्द्र नोनिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह बसंतपुर के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम वहां से मजदूरी कर वह वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वह चौगाईं बड़का पोखरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इस घटना की जानकारी होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया।
स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। वहीं, पुलिस शव को कब्जे में ले पंचनामा व पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है।मुरार थानाध्यक्ष अमन कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
मृतक की पहचान चौगाईं गांव निवासी नरेश नोनिया के 30 वर्षीय पुत्र नागेन्द्र नोनिया के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार वह बसंतपुर के एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। मंगलवार की शाम वहां से मजदूरी कर वह वापस अपने घर लौट रहा था।
इसी दौरान वह चौगाईं बड़का पोखरा के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। इस घटना की जानकारी होते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। वहीं, पुलिस शव को कब्जे में ले पंचनामा व पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में जुट गई है।