ट्रेन की चपेट में आ युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रासिंग के समीप डाउन लाइन में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना बुधवार की सुबह करीब सात बजे की है।

ट्रेन की चपेट में आ युवक की मौत, नहीं हो सकी पहचान

-- डुमरांव स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रासिंग के समीप की है घटना, पोस्टमार्टम के बाद रेल पुलिस ने सुरक्षित रखा शव

केटी न्यूज/डुमरांव

स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी रेलवे क्रासिंग के समीप डाउन लाइन में ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना बुधवार की सुबह करीब सात बजे की है। इसकी जानकारी मिलते ही रेल पुलिस ने शव को कब्जे में ले पहचान का प्रयास शुरू किया, लेकिन घंटो के प्रयास के बाद उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। जिसके बाद रेल पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव को नियमों के तहत 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखा है। युवक की उम्र करीब 25-30 वर्ष के आस पास की है तथा वह लोवर व कुर्ता पहना था।

रेल पुलिस ने उसकी तस्वीर विभिन्न सोशल मीडिया, साइबर सेनानी ग्रुपों तथा आस पास के थानों में भेज पहचान की अपील की है। रेल पुलिस ने आम लोगों से भी इस संबंध में सहायता मांगी है। रेल पुलिस ने लोगों ने इस अज्ञात शव के पहचान में सहयोग करने को कहा है। फिलहाल इस घटना पर आस पास में कई तरह की चर्चाएं हो रही है।