चौसा- कोचस मार्ग पर पलटा ई-रिक्सा, महिला घायल

चौसा- कोचस मार्ग पर पलटा ई-रिक्सा, महिला घायल

केटी न्यूज/चौसा 

चौसा- कोचस मार्ग पर मूफ़स्सिल थाना क्षेत्र स्थित अखौरीपुर गोला पर एक ई-रिक्सा सड़क पर पलट गया। जिसमें सवार एक 27 वर्षीय महिला घायल हो गई। निजी चिकित्सा केंद्र में कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार उक्त महिला का हाथ मे गम्भीर चोट लगी थी।

ऊक्त महिला राजपुर की रहने वाली थी। जो अपने बच्चों के साथ चौसा जा रही थी। तभी उभरे गढ्ढे में ई-रिक्सा पलट गया। जिसमे सवार महिला जख्मी हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि चौसा- कोचस मार्ग की सड़क बहुत दिनों से खराब स्थिति में है। जहा 35 किलोमीटर की दूरी में सैकड़ों बड़े-बड़े गढ्ढे उभर आये है।

जिसपर वाहन चलना मुश्किल हो गया। इस बड़े गढ्ढों में आये दिन छोटे वाहन दुर्घटना के शिकार हो जा रहे है। जिससे आम लोग परेशान ही नही दुर्घटना के भी शिकार हो रहे है।