पुलिस जीप के धक्के से महिला जख्मी

पुलिस जीप के धक्के से महिला जख्मी

पुलिस जीप के धक्के से महिला जख्मी

केटी न्यूज/नावानगर

सिकरौल लख स्थित बाजार में शुक्रवार की दोपहर थाना के जीप की चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जख्मी महिला चनाकली देवी सिकरौल थाना क्षेत्र के दीवान के बड़का गांव की निवासी है। जो स्थानीय बाजार में कुछ काम से आई थी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला को सदर अस्पताल बक्सर में इलाज के लिए भर्ती कराया।

जहां महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया है। जख्मी महिला ने बताया, कि बाजार में सिकरौल पुलिस की गाड़ी देख कर वह हड़बड़ा कर गिर पड़ी। गिरते के बाद पुलिस जीप उसके हाथ को कुचलते हुए निकल गई। जिससे उसका दाहिना हाथ बुरी तरह कुचल गया है। पुलिस गाड़ी में कितने पुलिसकर्मी थे

यह बताने में महिला असमर्थ रही। वैसे सिकरौल लख पर बक्सर मुख्य कैनाल की सर्विस रोड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण के कारण वहां सड़क काफी संकरी हो गई है। जिससे वाहनों के आवागमन में काफी परेशानी तो होती ही है, अक्सर जाम की स्थिति भी बनी रहती है। जो दुर्घटनाओं का मुख्य कारण है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि इस तरह का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है। इस संबंध में जानकारी हासिल कर करवाई की जाएगी।