Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

जिले का कुख्यात मनमोहन गिरफ्तार, टॉप टेन अपराधियों की फेहरिस्त में है शामिल

जिले का कुख्यात मनमोहन गिरफ्तार, टॉप टेन अपराधियों की फेहरिस्त में है शामिल

विभिन्न थानों में दर्ज हैं नौ अपराधिक मामले 

केटी न्यूज/बक्सर

मुफ्स्सिल थानें की पुलिस ने जिले के कुख्यात लूटेरा मनमोहन उर्फ मोहन चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर विभिन्न थानों में 9 अपराधिक मुकदमें दर्ज है। जिनमें अधिकांश लूट से जुड़े है। कुछ वर्ष पूर्व महदह में इंडियन बैंक में हुई लूट की घटना में भी वह संलिप्त था। पुलिस रिकार्ड में वह जिले के टॉप टेन अपराधियों की फेहरिस्त में शुमार है।

जिले का कुख्यात मनमोहन गिरफ्तार, टॉप टेन अपराधियों की फेहरिस्त में है शामिल

एसपी मनीष कुमार इसकी जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार मनमोहन उर्फ मोहन चौहान महदह का रहने वाला है। उस पर विभिन्न थानों में कुल नौ मामले दर्ज हैं। जिनमें तीन मामलों में फिलहाल वह फरार चल रहा था। एक मामले में कोर्ट द्वारा गैर जमानतीय वारंट जारी किया गया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

जिले का कुख्यात मनमोहन गिरफ्तार, टॉप टेन अपराधियों की फेहरिस्त में है शामिल

गुप्त सूचना पर उसे उसके घर से गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि वह अधिकतर लूट की घटनाओं में संलिप्त रहा है तथा काफी सक्रिय अपराधी है। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता है। वही उन्होंने कहा कि आवश्यक पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।