Saturday, 21 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल शादी की खुशियों से निकले थे, छह घरों में मातम छोड़ गई मौत! बक्सर के भीषण हादसे में छह युवकों की दर्दनाक मौत अमित हत्याकांड में पारिवारिक कलह और जमीन विवाद का नया पहलू आया सामने एक महीने बाद भी पुलिस के हाथ खाली, डुमरांव में तीन बड़ी चोरियों का नहीं हुआ खुलासा शादी की खुशियों पर मौत का कहर, एक झटके में बुझ गए चार घरों के चिराग पदोन्नति की राह बंद होने से अंचलाधिकारियों में उबाल, काली पट्टी बांध सरकार को दिखाई नाराजगी एनएच-922 पर हादसा: मौत को चकमा देकर बची अधेड़ की जान, टक्कर मार वाहन फरार डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल:
Keshav Times

डुमरांव पुलिस ने छिनतई की घटना का मात्र तीन घंटे में किया उद्भेदन

डुमरांव पुलिस ने राह चलती महिलाओं व बच्चों को टारगेट कर उनसे सोने चांदी के आभूषण, पर्स आदि छिनकर भागने वाले एक अंतरजिला गिरोह का उद्भेदन किया है।

डुमरांव पुलिस ने छिनतई की घटना का मात्र तीन घंटे में किया उद्भेदन

- महिला से सोने का टॉप्स छिन भाग रहे तीन शातिर गिरफ्तार, बाइक व मोबाईल बरामद, अंतरजिला गिरोह से जुड़े है तीनों उचक्के 

- बक्सर व भोजपुर जिले में महिलाओं व बच्चों को टारगेट कर सोने व चांदी के आभूषण की करते थे छिनतई 

केटी न्यूज/डुमरांव

डुमरांव पुलिस ने छिनतई की घटना का मात्र तीन घंटे में किया उद्भेदन

डुमरांव पुलिस ने राह चलती महिलाओं व बच्चों को टारगेट कर उनसे सोने चांदी के आभूषण, पर्स आदि छिनकर भागने वाले एक अंतरजिला गिरोह का उद्भेदन किया है। पुलिस ने गिरोह के तीन शातिरों को पकड़ने के साथ ही उनके पास से कई घटनाओं में छिने गए आभूषण को भी बरामद किया है। यह कार्रवाई डुमरांव थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत के नेतृत्व में किया गया। गिरफ्तार उचक्कों में मुरार थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी दीपक डोम पिता कोयल डोम, राधेश्याम डोम पिता राम प्रवेश डोम तथा भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के सलेमपुर पिपरा गांव निवासी संतोष डोम पिता अशोक डोम शामिल है।

डुमरांव पुलिस ने छिनतई की घटना का मात्र तीन घंटे में किया उद्भेदन

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम नगर के राज हाई स्कूल के समीप स्थित पेट्रोल पंप के पास से एक स्पलेंडर बाइक पर सवार तीन की संख्या में उचक्कों ने शहर के निमेज टोला निवासी अर्जुन पासी की पत्नी कौशल्या देवी के कान से सोने के दो टॉप्स छिन भाग गए। महिला ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने चारों तरफ छापेमारी अभियान शुरू कर दिया। घटना के करीब तीन घंटे बाद तीनों खलवा ईनार के पास से पकड़ लिए गए। उनके पास से उक्त महिला से छिने गए सोने के टॉप्स के अलावे सोने व चांदी के कई अन्य आभूषण, नोकिया का एक मोबाईल तथा 500 रूपए नगद बरामद हुआ। आवश्यक पूछताछ के बाद शनिवार को तीनों को जेल भेज दिया गया है।

डुमरांव पुलिस ने छिनतई की घटना का मात्र तीन घंटे में किया उद्भेदन

सीसीटीवी कैमरे से हुई उचक्कों की पहचान 

जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जिसमें महिला से छिनतई का फुटेज सामने आया। फुटेज के आधार पर ही इस घटना में शामिल चोरों की पहचान हुई। इसके बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर छापेमारी शुरू की गई। इसी दौरान घटना के करीब तीन घंटे के बाद तीनों उसी बाइक पर खलवा इनार के पास दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। 

डुमरांव पुलिस ने छिनतई की घटना का मात्र तीन घंटे में किया उद्भेदन

पूछताछ में स्वीकारी कई घटनाओं में संलिप्तता

थानाध्यक्ष ने बताया कि जब उन्हें गिरफ्तार कर तलाशी ली गई तो उनके पास से उक्त महिला से छिने गए टॉप्स के अलावे सोने के दो पीस लाकेट, जीउतिया, चांदी का लॉकेट समेत कई अन्य आभूषण मिला। वही पुलिस ने उनके पास से नोकिया का एक मोबाईल फोन तथा 500 रूपए तथा एक स्पलेंडर बाइक जिसका नंबर बीआर 03 के 4559 व नगद बरामद हुआ। पूछताछ में तीनों ने महिला से छिनतई के अलावे जिले के कई अन्य जगहों के अलावे भोजपुर में ही छिनतई में शामिल होने की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही, इस मामले के उद्भेदन के बाद लोगों में स्थानीय पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ गया है। 

डुमरांव पुलिस ने छिनतई की घटना का मात्र तीन घंटे में किया उद्भेदन

कहते है थानाध्यक्ष

महिला से छिनतई की जानकारी मिलते ही तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाल घटना में शामिल अपराधियों की शिनाख्त की गई तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित कर छापेमारी अभियान शुरू किया गया। इस दौरान तीनों खलवा ईनार के पास से पकड़े गए। उनके पास से कई आभूषण मिले है। तीनों अंतरजिला गिरोह के उचक्के है। - शंभू कुमार भगत, थानाध्यक्ष, डुमरांव

डुमरांव पुलिस ने छिनतई की घटना का मात्र तीन घंटे में किया उद्भेदन

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।