__ कृषि कनेक्शन की आड़ में सरकारी नहर के किनारे अवैध रूप से चला रहे थे मोटर, एलटी तार जमीन पर बिछाकर हो रही थी पानी की निकासी
केटी न्यूज/राजपुर।
राजपुर में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को पकड़ा है। तीनों के विरुद्ध आर्थिक जुर्माना लगाने के साथ विद्युत अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत विभाग ने छापेमारी दल गठित कर देवढ़िया पंचायत के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया। दल में विद्युत कनीय अभियंता अजीत कुमार के साथ कर्मी अशोक कुमार और जितेंद्र कुमार शामिल थे।

जांच के दौरान जमौली नहर डेरा में बलिराम चौहान को अपने कृषि विद्युत कनेक्शन से बिना विभागीय अनुमति के सरकारी नहर के किनारे दो अश्वशक्ति की मोटर चलाकर पानी निकालते पाया गया। इस मामले में विभाग ने करीब 10 हजार रुपये की क्षति का आकलन किया है। वहीं, लुगरा-सुगरा स्थित नहर पुल के पास सरोज चौहान भी कृषि कनेक्शन का दुरुपयोग कर दो अश्वशक्ति की मोटर से अवैध रूप से पानी की निकासी करते मिले। इनके विरुद्ध भी करीब 10 हजार रुपये की क्षति निर्धारित की गई है।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।