पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ : उग्र हुए ग्रामीण फूंक दी गाड़ी पुलिस ने चलाई छह राउंड गोली

पुलिसिया अत्याचार के खिलाफ : उग्र हुए ग्रामीण फूंक दी गाड़ी पुलिस ने चलाई छह राउंड गोली

केटी न्यूज/बक्सर 

बुधवार की सुबह से ही चौसा थर्मल पावर इलाका रणक्षेत्र बन गया है। मंगलवार को पुलिसिया वर्वरता के बाद उग्र किसानों ने पुलिस की वाहन में आग लगा दी। इसके साथ खड़े दर्जनों वाहनों में तोडफोड़ की। जिसके बाद पुलिस को अपनी जान बचाने के लिए छह राउंड गोली चलानी पड़ी। सूत्रों कि मानें तो सुबह होते ही सैकड़ों की संख्या में आक्रोशित किसान एसजेवीएन थर्मल पावर के गेट पर जा पहुंचे। वहां पहले से पुलिस मौजूद थी। जिसे देखते ही किसानों का गुस्सा भड़क गया। दोनों तरफ से बल प्रयोग होने लगा। भीड़ ने पुलिस के वाहनों पर अपना गुस्सा निकाला।

बक्सर पुलिस का अत्याचार चोर की तरह घरों में घुस आनदोलन किसान परिवारों पर की लाठीचार्ज - https://keshavtimes.com/atrocities-of-buxar-police-entered-houses-like-thieves-lathicharged-farmer-families

एक वज्र वाहन को लोगों ने आग लगा दी। ज्ञात हो कि चौसा में थर्मल पावर स्टेशन बन रहा है। हालांकि उसकी भूमि का अधिग्रहण पहले हो गया है। लेकिन, वहां तक रेल लाइन व पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाई जानी है। उसके लिए भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। पिछले दो माह से किसान उसी के खिलाफ धरना दे रहे हैं। उनका कहना है हमें नए दर से भुगतान होना चाहिए। नौ वर्ष पहले 2013 में जिस दर से भुगतान हुआ था। वह हमें पसंद नहीं, इसी को लेकर विरोध चल रहा है। अब स्थिति काम रोकने तक पहुंच गई है।