Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

अपराध की योजना बनाते दो गिरफ्तार, दो देशी कट्टा, पांच कारतूस बरामद

अपराध की योजना बनाते दो गिरफ्तार, दो देशी कट्टा, पांच कारतूस बरामद

- गुप्त सूचना पर नैनीजोर पुलिस को मिली सफलताकेटी न्यूज/ब्रह्मपुर

नैनीजोर पुलिस ने शनिवार की रात गुप्त सूचना पर किसी बड़े अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे भोजपुर जिले के दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनकी गिरफ्तारी महुआर गांव के एक घर से हुई है। उनके पास से दो देशी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस तथा दो मोबाईल बरामद हुआ है। आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें जेल भेज चुकी है। जबकि पूछताछ के आधार पर उनका अपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया है कि वे किस घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे थे। गिरफ्तार अपराधियों में भोजपुर जिले के धोबहा थाना क्षेत्र के हेमतपुर गांव के राकेश कुमार का पुत्र अंकित कुमार तथा उदवंतनगर थाना क्षेत्र के विशुपुर गांव के विजय साह का पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष मो. फिरोज आलम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि शनिवार की रात गुप्त सूचना मिली थी कि महुआर के उमाशंकर सिंह के घर कुछ अपराधी किसी बड़ी अपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में जुटे है। इस सूचना पर एक टीम गठित कर रात में ही छापेमारी करवाई गई। छापेमारी के दौरान घर के मुकेश व अंकित पुलिस को देखते ही भागने का प्रयास करने लगे। लेकिन पुलिस ने दोनों को दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के कमर से एक-एक देशी कट्टा मिला। उन्होंने कहा कि जिस घर में दोनों छिपे थे उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने अपराधियों की गिरफ्तारी को बड़ी सफलता बताया है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।