Monday, 2 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
फसल बर्बादी से बेहाल किसानों को मिले 50 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा : डॉ. मनोज पांडेय किताबों से निकलकर इतिहास और विज्ञान को करीब से जानेंगे विद्यार्थी, मेधावियों को मिला अनोखा अवसर जनगणना 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण के प्रशिक्षण में जुटे अधिकारी और कर्मी अर्नव के प्रभाव से धान की फसलें जलमग्न, खेतों से पानी निकालने में जुटे बेबस किसान नशे के खिलाफ एकजुट हुईं जीविका दीदियां, तीन प्रखंडों में चला जागरूकता अभियान वर्चस्व की जंग में चिलहरी में गूंजीं गोलियां, दो पक्षों में हिंसक झड़प से मचा हड़कंप कैलाशपति मिश्र की पुण्यतिथि पर बड़का ढकाईच में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, तीन नवंबर को होगा श्रद्धांजलि समारोह पत्रकार अरबिंद तिवारी पर टूटा दुखों का पहाड़, मां इंद्रावती देवी का निधन गरीबों के हक की आवाज उठाने पर माले नेताओं पर मुकदमा, भड़की पार्टी 15 लाख की ज्वेलरी चोरी में पुलिस का शिकंजा, फरार आरोपित के घर ढोल-बाजे के साथ चस्पा हुआ इश्तेहार नाला निर्माण की खुदाई बनी बिजली संकट की वजह, चौसा बाजार अंधेरे में डूबा जिस लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, उसी के छात्रों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई, आर.के. सिन्हा के निधन से चौगाईं में शोक
Keshav Times

लाखनडिहरा व बंझू डेरा गोलीकांड के 48 घंटे बाद भी नहीं हुई हमलावरों की गिरफ्तारी

लाखनडिहरा व बंझू डेरा गोलीकांड के 48 घंटे बाद भी नहीं हुई हमलावरों की गिरफ्तारी

- गिरफ्तारी नहीं होने से दोनों गांवों में बना हुआ है गुटीय तनाव

केटी न्यूज/डुमरांव

लाखनडिहरा व बंझू डेरा गांव में एक ही दिन अलग अलग घटनाओं में दो युवकों को गोली मार जख्मी कर दिया गया था। लेकिन घटना के 48 घंटे बाद भी पुलिस युवको पर जानलेवा हमला करने वाले हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जिससे दोनों गांवों में तनाव व्याप्त है। बता दें कि गुरूवार की सुबह डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव के सुरेश यादव के पुत्र जितेन्द्र यादव को गांव के ही युवको ने आपसी विवाद में उस वक्त गोली मार दिया था जब वह सुबह में दौड़ का अभ्यास करने गया था।

लाखनडिहरा व बंझू डेरा गोलीकांड के 48 घंटे बाद भी नहीं हुई हमलावरों की गिरफ्तारी

वही देर रात लाखनडिहरा के पास स्थित बंझू डेरा गांव के भगेलू यादव के पुत्र राकेश यादव को भी नशे के विवाद में गोली मारी गई है। दोनों की हालत गंभीर है तथा इस घटना से दोनों गांवों में तनाव का माहौल बना हुआ है। लेकिन पुलिस युवकों पर जानलेवा हमला करने वालों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

लाखनडिहरा व बंझू डेरा गोलीकांड के 48 घंटे बाद भी नहीं हुई हमलावरों की गिरफ्तारी

डुमरांव थाना के नये थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार के लिए दोनों घटनाएं चुनौती भरा है। बता दें कि सोमवार को ही उन्होंने डुमरांव थाने में योगदान किया था। उनके आते ही थाना क्षेत्र में अपराध का ग्राफ बढ़ने तथा अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से कई सवाल खड़े हो रहे है। वही इन घटनाओं के बाद दोनों गांवों में गुटीय तनाव चरम पर पहुंच गया है। लोगों हिंसा प्रतिहिंसा से सहमें हुए है। इस संबंध में डुमरांव थानाध्यक्ष से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।