मदर्स डे पर डुमरांव में मां की ममता हुई शर्मसार: लगभग एक साल के दुधमुहे बच्चे को छोड़कर प्रेमी संग नकदी ले हुई फरार

मदर्स डे पर एक मां की हैवानियत सामने आयी है। वह अपने एक साल के मासूम बच्चे सहित तीन बच्चों को छोड़कर गांव के ही आशिक के साथ फरार हो गयी। जिसके बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब पति अपने पत्नी को ढुढ़ने के लिए पुलिस से गुहार लगा है। मामला डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव की है। पुलिस सूत्रों कि मानें तो दिलीपी चौबे की पत्नी सोनी देवी को एक गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग लम्बे समय से चल रहा है। जिसके बाद महिला अपने छोटे भाई मुफस्सिल थाना के निधुआं गांव निवासी गुप्त ओझा केे साथ किसी काम को लेकर डुमरांव बाजार आयी हुई थी।

मदर्स डे पर डुमरांव में मां की ममता हुई शर्मसार: लगभग एक साल के दुधमुहे बच्चे को छोड़कर प्रेमी संग नकदी ले हुई फरार

केटी न्यूज/डुमरांव

मदर्स डे पर एक मां की हैवानियत सामने आयी है। वह अपने एक साल के मासूम बच्चे सहित तीन बच्चों को छोड़कर गांव के ही आशिक के साथ फरार हो गयी। जिसके बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब पति अपने पत्नी को ढुढ़ने के लिए पुलिस से गुहार लगा है। मामला डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव की है। पुलिस सूत्रों कि मानें तो दिलीपी चौबे की पत्नी सोनी देवी को एक गांव के ही एक युवक से प्रेम-प्रसंग लम्बे समय से चल रहा है। जिसके बाद महिला अपने छोटे भाई मुफस्सिल थाना के निधुआं गांव निवासी गुप्त ओझा केे साथ किसी काम को लेकर डुमरांव बाजार आयी हुई थी।

जिसके बाद वह अपने भाई के मोबाइल से अपने प्रेमी मनोज गोंड पिता महेश गोंड को फोन किया। उसके साथ भागने का प्लान बनाया। वहीं भाई को वापस गांव जाने को बोली। जब भाई लाखनडिहरा गांव पहुंचा तो दिलीप चौबे व उनके परिवार वारे पत्नी के बारे में पूछने तो उसने कहा कि हम छोड़कर डुमरांव आ गये। जिसके बाद उसका मोबाइल जांच किया तो ऑटों रिकार्डिंग से सारे मामले का पर्दाफाश हुआ। जिसके बाद पति दिलीप चौबे समेंत पुरा परिवार दंग रह गया। वहीं पति के द्वारा  पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार 70-80 हजार रूपए नकदी के साथ 3.50 लाख सोने-चांदी का आभूषण लेकर फरार हो गयी है।

वहीं फरार महिला के खाते दो-ढ़ाई लाख रूपया है। महिला के पति दिलीप चौबे ने इस मामले में स्थानीय पुलिस को आवेदन दे पत्नी को खोजने की गुहार लगाई है। वहीं घटना की आवेदन मिलने के बाद पुलिस जांच के लिए लाखनडिहरा गांव पहुंची। उसने पुछताछ किया गया। पुलिस के अनुसार महिला अपने छोटे भाई के सथ डुमरांव आयी थी। जिसके बाद वहां से वो गांव के एक लड़के के साथ भाग गयी। जब भाई से पूछताछ की जा रही तो वो गोल-गोल घुमा रहा है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार महिला का लंबे समय से गांव के महेश गोड़ से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस बात का भनक घरवालों को लगी तो पति-पत्नी में पिछले कुछ दिनो से विवाद चल रहा था। इसी दौरान एक साल से कम उम्र के बच्चे समेत तीन बच्चों बच्चों को छोड़ घर से भाग गई। घरवालों ने पहले काफी खोजबीन की तथा जब उसका कुछ सुराग नहीं मिला तो पीड़ित ने थाने में आवेदन दे उसे खोजने की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है, इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। आवेदन की सत्यता के लिए पुलिस की टीम गांव में भेजी गयी है। जांच रिर्पोट आने के बाद कार्रवाई की जायेगी।