डबल मर्डर : आम तोड़ने को लेकर विवाद में मां-बेटे की कुदाल से काट की हत्या

आम तोड़ने को हुई विवाद में मां-बेटे की से काटकर हत्या कर दी। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। हत्या की वारदात मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको पंचायत में झौआ गांव में हुई है। परिजनों के अनुसार आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसके बाद देखते-देखते मामला खूनी रूप ले लिया।

डबल मर्डर : आम तोड़ने को लेकर विवाद में मां-बेटे की कुदाल से काट की हत्या

केटी न्यूज/पटना

आम तोड़ने को हुई विवाद में मां-बेटे की से काटकर हत्या कर दी। जिसके बाद गांव में कोहराम मच गया। हत्या की वारदात मधुबनी जिले के भैरवस्थान थाना क्षेत्र के काको पंचायत में झौआ गांव में हुई है। परिजनों के अनुसार आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। जिसके बाद देखते-देखते मामला खूनी रूप ले लिया। जिसमें मां-बेटे की कुदाल से काट कर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार सरोज यादव अपनी मां रेबनी देवी के साथ सुबह आम तोड़ने के लिए बगीचे में गया।

जहां पहले से ही विजय यादव पिता मुन्नर यादव  मौजूद थे। दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। तभी सरोज यादव ने कुदाल से विजय यादव व मां सोनी देवी पर अचानक हमला बोल दिया। जिसमें सिर में चोट लगते ही विजय यादव की मौत मौके पर ही हो गई। वहीं हल्ला सुनकर आसपास के लोग पहुंचे जहां सोनी देवी 45 को गंभीर अवस्था में झंझारपुर अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज ले जाया गया। परन्तु डाक्टरों ने जांच के बाद सोनी देवी को भी मृत घोषित कर दिया। वहीं डबल मर्डर की सूचना मिलने पर घटना स्थल पहुंची पुलिस ने आरोपी सरोज यादव के पिता सुन्दर यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी सरोज यादव अभी भी फरार है।