Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान
Keshav Times

अर्धनग्न अवस्था में मिला विवाहिता का शव घर से भाग रहे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा

अर्धनग्न अवस्था में मिला विवाहिता का शव घर से भाग रहे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा

केटी न्यूज/ गाजीपुर

अर्धनग्न अवस्था में मिला विवाहिता का शव घर से भाग रहे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा

गाजीपुर के सादात थाना अंतर्गत एक गांव स्थित घर से सोमवार की सुबह में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस दौरान ग्रामीणों ने विवाहिता के घर से भाग रहे उसके प्रेमी को दौड़ाकर पकड़ लिया और जमकर पीटा। मृत विवाहिता के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने पकड़े गए उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि सोमवार की भोर में सैदपुर के सादात थाना अंतर्गत एक गांव स्थित घर से पुलिस ने एक 36 वर्षीय विवाहित महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में बरामद किया। इसके साथ ही

अर्धनग्न अवस्था में मिला विवाहिता का शव घर से भाग रहे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा

ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए उसके प्रेमी को भी हिरासत में ले लिया। मृतक महिला के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक विवाहित महिला के पुत्र ने बताया कि बीते रविवार की शाम मेरे ननिहाल नंदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव के रहने वाला एक आदमी मेरे घर आया। जो अक्सर पिताजी के नहीं रहने पर घर आता- जाता था। सुबह 4 बजे आवाज आने पर हम लोगों की नींद खुली और जब हम लोग मां के कमरे में गए, तो देखा कि दोनों नंगे बदन थे, ननिहाल का वह आदमी मेरी मां का गला दबा रहा था।

अर्धनग्न अवस्था में मिला विवाहिता का शव घर से भाग रहे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा

इस पर हम लोगों ने शोर मचाया, तो वह कपड़े पहन कर घर से भागने लगा। जिसे आस-पड़ोस के लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। जब हम लोग मां के पास पहुंचे, तो उनका शरीर सुन्न पड़ चुका था। वह कोई जवाब नहीं दे रही थी।  सदात थानाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पांडे ने बताया कि विवाहिता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उसके पुत्र की तहरीर पर उसके घर से भागते समय ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए एक आरोपी के ऊपर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।