प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं ने धूमधाम से किया तीज व्रत

प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हरितालिका तीज व्रत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। तीज को लेकर सुबह से ही घरों में पूजा-पाठ और तैयारियों का दौर शुरू हो गया था।

प्रखंड क्षेत्र में महिलाओं ने धूमधाम से किया तीज व्रत

__सुहागिनों ने पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए रखा निर्जला उपवास

केटी न्यूज।केसठ

प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हरितालिका तीज व्रत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना को लेकर पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। तीज को लेकर सुबह से ही घरों में पूजा-पाठ और तैयारियों का दौर शुरू हो गया था।महिलाओं ने स्नान आदि के बाद नए वस्त्र एवं आभूषण धारण किए और हाथों में मेहंदी रचाई। शाम के समय व्रती महिलाओं ने विधि-विधान के साथ भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश की पूजा-अर्चना की।

पूजा के दौरान तीज व्रत की कथा सुनी गई और परिवार की सुख-शांति तथा पति की दीर्घायु की कामना की गई।तीज को लेकर बाजारों में भी काफी चहल-पहल रही। महिलाओं ने पूजन सामग्री, फल, मिठाई, सुहाग की सामग्री, कपड़े और शृंगार प्रसाधनों की खरीदारी की। कई जगहों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर तीज के गीत गाए। देर शाम तक पूजा-अर्चना का सिलसिला चलता रहा।व्रत को लेकर नवविवाहित महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। वहीं, बुजुर्ग महिलाओं ने भी तीज की परंपरा और पूजा-विधि के बारे में नई पीढ़ी की महिलाओं को जानकारी दी। मंगलवार को व्रती महिलाएं पारण कर व्रत समाप्त करेंगी।