अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान होगी मां जगदंबा

इस बार अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान होगी मां दुर्गा की प्रतिमा। श्रद्धालुओं को मां का दर्शन चलते-फिरते स्वरूप में होगा।

अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान होगी मां जगदंबा

.वीर बालक मां दुर्गा पूजा समिति ने मां के चलता-फिरता स्वरूप देखने को मिलेगा श्राद्धुलाओं को  

 केटी न्यूज, डुमरांव

इस बार अयोध्या के राम मंदिर में विराजमान होगी मां दुर्गा की प्रतिमा। श्रद्धालुओं को मां का दर्शन चलते-फिरते स्वरूप में होगा। बता दें की हर साल की भांति इस साल भी श्री वीर बालक मां दुर्गा पूजा समिति नयाथाना के बगल में भव्य मूर्ति स्थापित करने का फैसला किया है। इस स्वरूप को पेश करेंगे कोलकाता के कारीगर। वहीं कमेटी के अध्यक्ष दिव्य प्रकाश दीप उर्फ बबलू केसरी से मिली जानकारी के अनुसार हर साल के भॉति इस साल भी मां का भव्य स्वरूप चलता फिरता प्रतिमा हम लोग फिर स्थापित कर रहे हैं, जो की मूर्ति कलाकार पंडाल निर्माण कलाकार सभी बंगाल से बुलाए गए हैं। मूर्ति निर्माण में लगभग 700000 की लागत आने की संभावना है। वहीं पंडाल के बारे में मिली जानकारी के अनुसार दो लाख की लागत से अयोध्या के श्री राम मंदिर के तर्ज पर पंडाल निर्माण कराया जा रहा है। डेकोरेशन के संबंध में बताया गया कि डेढ़ से दो लाख की लागत से पंडाल जगमगाएंगा। कोषाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया की हर साल हम लोग मां की चलता फिरता स्वरूप लेकर के आते हैं, श्रद्धालुओं को दर्शन करते हैं। इसमें संबंध में समिति के सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहता है। फिर नगरवासियों से भी लिया जाता है। पूजा की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। समिति के सदस्य अपने-अपने कामों को बांटकर तैयारी में जुट गए हैं।