Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

सलसला गांव के राजद नेता ददन आजाद को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल, हालत नाजुक

स्थानीय प्रखंड के सलसला गांव निवासी अधिवक्ता सह राजद नेता ददन आजाद ( 50 वर्ष ) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए जगदीशपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया।

सलसला गांव के राजद नेता ददन आजाद को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल, हालत नाजुक

सलसला गांव के राजद नेता ददन आजाद को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल, हालत नाजुक

- पटना में चल रहा है इलाज, अपराधियों को चिन्हित करने में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/नावानगर 

स्थानीय प्रखंड के सलसला गांव निवासी अधिवक्ता सह राजद नेता ददन आजाद ( 50 वर्ष ) को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए जगदीशपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया।

सलसला गांव के राजद नेता ददन आजाद को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल, हालत नाजुक

घायल राजद नेता हालत नाजुक बनी हुई है। घटना बगेन गोला थाना क्षेत्र के भदवर-मणियां नहर मार्ग पर बुधवार देर रात की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ददन आजाद भदवर गांव से अपनी रिश्तेदार के घर गए हुए थे। देर रात को वह अपनी बाइक से घर से लौट रहे थे। जैसे ही वे बराढ़ी गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचे, तो देखा की सुनसान नहर मार्ग पर मिट्टी डालकर एक ब्रेकर बनाया गया था।

सलसला गांव के राजद नेता ददन आजाद को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल, हालत नाजुक

यह देखकर वह भांप गए कि किसी अपराध का अंजाम देने के लिए अपराधियों ने थोड़ी देर पहले यह ब्रेकर बना है। जैसे ही राजद नेता ने ब्रेकर पार किया और आगे बढ़े, घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल नेता को अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

सलसला गांव के राजद नेता ददन आजाद को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल, हालत नाजुक

इधर पुलिस का मानना है कि अपराधियों का इरादा लूटपाट का था। मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की तलाश जारी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अपराधियों को चिन्हित नहीं कर पाई है।

सलसला गांव के राजद नेता ददन आजाद को अपराधियों ने गोली मारकर किया घायल, हालत नाजुक

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।