डुमरांव में खेल रहे किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार

डुमरांव में  खेल रहे किशोर के साथ अप्राकृतिक यौनाचार

केटी न्यूज/डुमरांव

स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बागीचे में खेल रहे किशोर को बहला फुसलाकर एक व्यक्ति द्वारा अप्राकृतिक यौनाचार किया गया है। इस घिनौनी हरकत के बाद किशोर रोते विलखते अपने घर पहुंचा तथा परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाना पहुंचे। किशोर के बयान पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश और आरोपी की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। आरोपी नीतीश कुमार घटना के बाद से ही गांव छोड़कर फरार हो गया है। वही जानकारों का कहना है कि इस घटना के बाद किशोर काफी डरा सहमा है। डुमरांव थानाध्यक्ष बिंदेश्वर राम ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी किया जा रहा है। वही इस घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। परिजनों ने उसे तत्काल गिरफ्तार करने की मांग पुलिस से की है।