Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

गाली-गलौज के विवाद में युवक पर ईंट से हमला, चार पर प्राथमिकी

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के रेहियां गांव में गाली-गलौज के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर से बाहर निकल रहे एक युवक के साथ मारपीट कर उसे ईंट से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित मंटू साह के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

गाली-गलौज के विवाद में युवक पर ईंट से हमला, चार पर प्राथमिकी

गाली-गलौज के विवाद में युवक पर ईंट से हमला, चार पर प्राथमिकी

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के रेहियां गांव में गाली-गलौज के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घर से बाहर निकल रहे एक युवक के साथ मारपीट कर उसे ईंट से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित मंटू साह के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाने में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, 22 अगस्त को मंटू साह अपने घर से बाहर निकल रहा था। इसी दौरान गांव के ही शिव शंकर साह, कंचन साह समेत दो महिलाओं ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मंटू साह ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया।

गाली-गलौज के विवाद में युवक पर ईंट से हमला, चार पर प्राथमिकी

आरोप है कि इसी दौरान एक आरोपित ने ईंट से मंटू साह पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।घटना के बाद शोर सुनकर पहुंचे परिजनों और स्थानीय लोगों ने घायल युवक को उपचार के लिए ले जाकर इलाज कराया। बाद में पीड़ित ने कृष्णाब्रह्म थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर चारों आरोपितों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच करते हुए घटना के कारणों और आरोपों की सत्यता की पड़ताल कर रही है।

गाली-गलौज के विवाद में युवक पर ईंट से हमला, चार पर प्राथमिकी

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।