सोवा गांव में युवक से मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

स्थानीय थाना क्षेत्र के सोवा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसके भाई के बयान पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

सोवा गांव में युवक से मारपीट, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

स्थानीय थाना क्षेत्र के सोवा गांव में आपसी विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसके भाई के बयान पर चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सोवा गांव में कुछ लोगों ने एक युवक पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में युवक बुरी तरह घायल हो गया और उसका पैर भी टूट गया।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार कराया गया।घायल युवक के भाई प्रमोद कुमार सिंह ने कृष्णाब्रह्म थाना में दिए अपने बयान में आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ लोगों ने एकजुट होकर उसके भाई के साथ मारपीट की। उन्होंने बताया कि हमले के दौरान लाठी-डंडे और लोहे की रॉड का इस्तेमाल किया गया, जिससे युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

पीड़ित पक्ष के बयान के आधार पर पुलिस ने नरेंद्र सिंह, रितेश सिंह, सूर्य प्रताप उर्फ धीरज सिंह सहित चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली है।पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था, हालांकि अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।