ब्रह्मपुर से पकड़ा गया 25 हजार का इनामी अपराधी, हत्या समेत कुल आठ संगीन मामलों में है नामजद
डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के टॉप टेन में शामिल व 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर ब्रह्मपुर चौरस्ता के पास से की गई है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बगेनगोला थाना क्षेत्र के पोखरहा गांव निवासी विजय पांडेय पिता स्व. शिव परसन पांडेय के रूप में की गई है।
-- लंबे समय से चल रहा था फरार, पुलिस ने जिले के टॉप टेन अपराधियों में किया है शामिल, एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी जानकारी
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में अनुमंडल की पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने जिले के टॉप टेन में शामिल व 25 हजार के इनामी अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर ब्रह्मपुर चौरस्ता के पास से की गई है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान बगेनगोला थाना क्षेत्र के पोखरहा गांव निवासी विजय पांडेय पिता स्व. शिव परसन पांडेय के रूप में की गई है। रविवार को डुमरांव एसडीपीओ पोलस्त कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इस संबंध में जानकारी दी।

एसडीपीओ ने बताया कि उस पर बगेन गोला थाना में सात तथा मुरार थाने में एक समेत कुल आठ मामले दर्ज है। जिनमें हत्या, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास, डकैती आदि की धाराए शामिल है। उस पर बगेन गोला थाना में कांड संख्या 25/2017, 46/2018, 46/2019, 17/2020, 26/2020, 100/2020, 17/2021 तथा मुरार थाना में कांड संख्या 55/2021 दर्ज है। एसडीपीओ ने बताया कि सभी मामलों में उसका बेल खारिज हो गया था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी शुभम आर्य ने मेरे नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया था।

इसके बाद वैज्ञानिक अनुसंधान व मुखबिरो के सहारे पुलिस लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान सूचना मिला कि वह ब्रह्मपुर आया हुआ है। जिसके बाद तत्काल ब्रह्मपुर चौरस्ता के समीप छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी नये साल में पुलिस की बड़ी उपलब्धि है। उसे गिरफ्तार करने वाली टीम में एसडीपीओ पोलस्त कुमार के अलावे पुलिस निरीक्षक सुधीर कुमार, बगेन गोला थानाध्यक्ष अभय शंकर सिंह, डीआईयू बक्सर के मंगलेश कुमार, मधुकर, डीआईयू के चंदन कुमार तथा डीआईयू टीम व बगेन गोला थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

-- जमीन विवाद में वर्षों से रक्त रंजित हो रहा है पोखरहा
बता दें कि पोखरहा के दयाशंकर पांडेय व उनके पट्टीदार छोटक पांडेय के परिवारों के बीच वर्षों से जमीन विवाद चल रहा है। इस विवाद में पोखरहा गांव पिछले आठ वर्षों से रक्तरंजित हो रहा है। दयाशंकर पर दर्ज सभी मामले इसी विवाद से जुड़े है, जबकि अबतक कई लोगों की जान जा चुकी है। बावजूद इस विवाद काक अभी तक पटाक्षेप नहीं हुआ है।

यह विवाद इस किस कदर हिंसक है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा में पुलिस द्वारा बिसैप के जवानों को लगाया गया है। बताया जा राह है कि वर्ष 2021 में पीड़ित पक्ष से सुरक्षा घेरा हटाए जाने के बाद दयाशंकर ने मुरार थाना क्षेत्र के मनपा पुल के पास पीड़ित परिवार के एक लड़के की गोली मार हत्या कर दी थी। इसके बाद से ही पुलिस को उसकी तलाश सरगर्मी से थी, लेकिन वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने चैन की सांस ली है।
