विष्णुपुरी में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर छह लोग हिरासत में

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी मोहल्ले में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने एक निजी मकान पर छापेमारी कर चार पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जासो रोड स्थित शिव मंदिर के समीप वार्ड संख्या-33 में हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विष्णुपुरी में पुलिस की दबिश से मचा हड़कंप, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर छह लोग हिरासत में

__ स्थानीय लोगों की शिकायत पर हुई कार्रवाई, पुराने विवादों से भी जुड़ रहा मामला; जांच पूरी होने के बाद होगा खुलासा

केटी न्यूज/बक्सर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विष्णुपुरी मोहल्ले में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस ने एक निजी मकान पर छापेमारी कर चार पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया। जासो रोड स्थित शिव मंदिर के समीप वार्ड संख्या-33 में हुई इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस फिलहाल मामले की गहन जांच में जुटी है और आधिकारिक तौर पर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले पूछताछ जारी रखे हुए है।जानकारी के अनुसार पुलिस को उक्त मकान में सेक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही इटाढ़ी गुमटी आउट पोस्ट प्रभारी गुड्डू चौधरी के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की।

अभियान में एएसआई मनोज सिंह, एएसआई सियाराम महतो, महिला सशस्त्र बल तथा अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों का भी सहयोग लिया गया।पुलिस ने मौके से चार पुरुषों और दो महिलाओं को हिरासत में लिया है। साथ ही मकान मालिक लक्ष्मण पांडेय को भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। बताया जा रहा है कि मामले की सूचना पुलिस तक आरोपी के भाई बंशीधर पांडेय द्वारा पहुंचाई गई थी, जिसके बाद तत्काल कार्रवाई की गई।घटना के बाद मोहल्ले में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस मकान पर कार्रवाई हुई है, वह पहले भी विवादों में रह चुका है।

लोगों का दावा है कि वर्ष 2018 में भी इसी परिसर को लेकर गंभीर आरोप सामने आए थे और उस समय भी पुलिस कार्रवाई हुई थी। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच और पूछताछ पूरी होने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाने में लगी है।मोहल्ले में हुई इस कार्रवाई ने एक बार फिर शहर में संदिग्ध गतिविधियों को लेकर निगरानी और पुलिस कार्रवाई की आवश्यकता पर चर्चा तेज कर दी है। अब सभी की नजर पुलिस जांच रिपोर्ट और आगे की कानूनी कार्रवाई पर टिकी हुई है।