__भदार गांव के पूरब बधार में मंदिर के पास लावारिस हालत में खड़ा मिला ट्रैक्टर, रोटावेटर भी कब्जे में
केटी न्यूज। नावानगर
सिकरौल थाना क्षेत्र के भदार गांव में खेत में गेहूं की बोआई के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आने से हुई किशोर की मौत के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। ट्रैक्टर के साथ उसमें लगा रोटावेटर भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिलीप यादव ने बताया कि विगत रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भदार गांव के पूरब बधार में बसौनी मां के मंदिर के समीप एक ट्रैक्टर खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर उसकी पहचान कराई। जांच के दौरान पता चला कि गुरुवार को जिस ट्रैक्टर की चपेट में आने से किशोर की मौत हुई थी, यह वही ट्रैक्टर है।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।