नानी के दाह संस्कार में ननिहाल आये किशोर की नहाने के दौरान गंगा में डूबने से मौत

नानी के दाह संस्कार में ननिहाल आये किशोर की नहाने के दौरान गंगा में डूबने से मौत

केटी न्यूज/बक्सर  

जिला मुख्यालय स्थित रामरेखा घाट पर नहाने के दौरान एक 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। जिसे स्थानीय गोताखोरों द्वारा काफी मशक्कत के बाद डूबे युवक को निकाला गया। जिसे आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। जहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

बताया जाता है उक्त युवक यूपी के बलिया का रहने वाला था। जो अपने ननिहाल नानी के दाह-संस्कार में आया था। मिली जानकारी के अनुसार बक्सर निवासी राजकुमार गुप्ता की मां का देहांत हो गया। जिसके दाह-संस्कार करने यूपी के बलिया निवासी दिनेश कुमार गुप्ता व उसका पूरा परिवार के साथ उनका पुत्र आयुष अपनी नानी के मौत होने पर बक्सर आया था।

जहा दाह-संस्कार के बाद पूरे लोग गंगा स्नान के लिए रामरेखा घाट पहुंचे। जहां सबके साथ आयुष भी गंगा स्नान कर रहा था। इसी बीच वह नहाने के दौरान गहरे पानी मे चला गया और डूब गया। आसपास के लोगों द्वारा उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन, वह असफल रहे। काफी खोजबीन के बाद स्थानीय गोताखोरों द्वारा शव को पानी से निकाला गया।

जिसे परिजन आनन-फानन में उसे उठाकर  सदर अस्पताल लेकर चले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद से ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। सदर अस्पताल के डॉक्टर ओमप्रकाश नारायण ने कहा कि किशोर की मौत अस्पताल पहुंचने से पजल ही हो

गई थी। इस घटना की जानकारी नगर थाना की पुलिस भी अस्पताल पहुंची। हालांकि परिजनों ने लिखित दे पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। जिससे पुलिस ने शव को परिजनों को सौंप दिया।