Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

" तेज रफ्तार कार हादसे में युवक की मौत, सवार अन्य युवक भागे"

मऊ: जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड के किनारे खंभे को तोड़ते हुए खाई में गिर गई।

" तेज रफ्तार कार हादसे में युवक की मौत, सवार अन्य युवक भागे"

केटी न्यूज / मऊ

मऊ: जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक तेज रफ्तार कार पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड के किनारे खंभे को तोड़ते हुए खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के महापुर गांव निवासी 23 वर्षीय वरुण यादव, जो अपने दोस्तों के साथ कार में सवार था, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से मुहम्मदाबाद की ओर जा रहा था। अचानक कार अनियंत्रित हो गई और सर्विस रोड पर लगे खंभे को तोड़ते हुए सर्विस रोड और एक्सप्रेस-वे के बीच गड्ढे में पलट गई। 

हादसे के बाद पास के खेत में धान की कटाई कर रहे मजदूरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी डॉ. अजय विक्रम सिंह और उनकी टीम ने कार में फंसे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। सीओ ने बताया कि हादसे के बाद कार में सवार अन्य युवक भाग गए हैं। उनकी पहचान की जा रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।