Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
गंगा सेतु चेकपोस्ट से भागी शराब की खेप, एनएच-922 पर उत्पाद विभाग ने बस को खदेड़कर पकड़ा नवजात की किलकारी के बीच छाया मातम, प्रसव के बाद महिला की मौत से बक्सर में भड़का आक्रोश; सड़क पर उतरे परिजन भोपाल में मौत बनकर दौड़ा डंपर! बक्सर की युवा पत्रकार सपना कुमारी की दर्दनाक मौत, 25 साल की उम्र में बुझ गया होनहार बेटी का चिराग सड़क पर नियम तोड़ना पड़ा महंगा, कृष्णाब्रह्म पुलिस ने छह वाहनों से वसूले 22 हजार छठ घाट पर बिछड़े मासूम को समाजसेवी सुन्दरम कुमार ने परिजनों से मिलाया, चेहरे पर लौटी मुस्कान भाई बना भाई का कातिल! दो माह पहले घर में गूंजी थी किलकारी, अब मासूम के सिर से उठा पिता का साया बक्सर में धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती, गूंजा जनजातीय गौरव का संदेश दो माह के मासूम के सिर से उठा पिता का साया, 12 साल के इंतजार के बाद मिली खुशियां पलभर में मातम में बदलींः- हार्वेस्टर से धान कटाई के दौरान हुआ हादसा, किसान की पत्नी की गई जान कार्तिक पूर्णिमा पर कंजिया धाम में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, महायज्ञ से आध्यात्मिक उत्सव का आगाज खूनी रिश्ते! आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, मौत से गांव में पसरा मातम। एक ही छत के नीचे मिलेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स और फर्नीचर के सामान
Keshav Times

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में मोहम्मदाबाद गोहना में संपूर्ण समाधान दिवस, 112 शिकायतों का निस्तारण

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जनपद की अन्य तहसीलों में भी इस दिवस का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में मोहम्मदाबाद गोहना में संपूर्ण समाधान दिवस, 112 शिकायतों का निस्तारण

केटी न्यूज़/मऊ

मऊ: जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जनपद की अन्य तहसीलों में भी इस दिवस का आयोजन किया गया।

तहसील मोहम्मदाबाद गोहना में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 112 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 8 का तत्काल निस्तारण किया गया, जबकि 5 शिकायतों के समाधान के लिए मौके पर टीमों को भेजा गया। प्राप्त शिकायतों में सबसे अधिक 60 राजस्व विभाग से और 21 पुलिस विभाग से थीं, जबकि शेष अन्य विभागों से संबंधित थीं।

जन सुनवाई के दौरान, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जन शिकायतों को गंभीरता से लें और गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारित करें। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस अधीक्षक इलमारन जी, उप जिलाधिकारी हेमंत कुमार, तहसीलदार मोहम्मदाबाद गोहना, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद गोहना, और अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।