Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

कोरानसराय में अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच जख्मी, तीन की हालत गंभीर

गुरूवार को कोरानसराय में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग जख्मी हो गए है। जख्यिमों में तीन सगी बहनों व एक भाई के अलावे एक पिकअप चालक शामिल है। इनमें तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

कोरानसराय में अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच जख्मी, तीन की हालत गंभीर

कोरानसराय में अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच जख्मी, तीन की हालत गंभीर

-- कोरानसराय नहर पुल के पास ट्रक और बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक ही परिवार के चार जख्मी, कान्धी फिल्ड के पास पेड़ से टकराई पिकअप, चालक गंभीर

केटी न्यूज/डुमरांव

गुरूवार को कोरानसराय में दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में कुल पांच लोग जख्मी हो गए है। जख्यिमों में तीन सगी बहनों व एक भाई के अलावे एक पिकअप चालक शामिल है। इनमें तीन की हालत गंभीर है, जिन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

कोरानसराय में अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच जख्मी, तीन की हालत गंभीर

पहली घटना कोरान सराय-बगेन मार्ग पर नहर पुल के समीप की है। अहले सुबह यहां एक बाइक व ट्रक की टक्कर में तीन युवती व एक किशोर जख्मी हो गए। सभी एक ही बाइक पर सावार थे तथा आपस में सगे भाई बहन है। आनन-फानन में सभी घायलों को कोरान सराय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद डायल 112 नंबर पुलिस उन्हें लेकर डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची।

कोरानसराय में अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच जख्मी, तीन की हालत गंभीर

अनुमंडलीय अस्पताल में दो युवतियों की नाजूक स्थिति को देख उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को अपनी अभिरक्षा में ले लिया है। जानकारी के अनुसार डुमरांव थाना क्षेत्र के लाखनडिहरा गांव निवासी राजेश कुमार सिंह की तीनों पुत्रियां खुशबू कुमारी, कुसुम कुमारी, सुमन कुमारी तथा 15 वर्षीय पुत्र आशुतोष कुमार बुधवार को ही

कोरानसराय में अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच जख्मी, तीन की हालत गंभीर

एक ही बाइक पर सवार होकर नवानगर थाना क्षेत्र के गिरधर बरांव गांव स्थित रिश्तेदारी में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वहां से गुरूवार की सुबह सभी लौट रहे थे, इसी दौरान कोरानसराय बड़ी नहर पुल के पास एक ट्रक की चपेट में आने से सभी जख्मी हो गए। गंभीर रूप से जख्मी कुसुम कुमारी और सुमन कुमारी को रेफर कर दिया गया है। 

कोरानसराय में अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच जख्मी, तीन की हालत गंभीर

-- पेड़ से टकराई अनियंत्रित पिकअप, चालक जख्मी, हालत गंभीर

डुमरांव बिक्रमगंज पथ पर कोरानसराय थाना क्षेत्र के कान्धी फिल्ड के पास एक अनियंत्रित पिकअप वैन सड़क किनारे स्थित पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में पिकअप चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना गुरूवार की सुबह करीब नौ बजे की बताई जा रही है। 

कोरानसराय में अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच जख्मी, तीन की हालत गंभीर

राहगीरों की सूचना पर पहंुची डायल 112 की पुलिस टीम ने जख्मी पिकअप चालक को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया तथा उसके स्वजनों को इस घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही उसके स्वजन अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए।जख्मी चालक की पहचान मलियाबाग निवासी अशोक कुमार साह के 36 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में हुई है। दुर्घटना में उसका एक पैर टूट गया है। वहीं, प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। 

कोरानसराय में अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच जख्मी, तीन की हालत गंभीर

मिली जानकारी के अनुसार मुकेश अपनी पिकअप लेकर कोरानसराय की तरफ से डुमरांव की ओर तेजी से आ रहा था। जैसे ही वह कोरानसराय से आगे बढ़ा तथा कान्धी फिल्ड के समीप पहंुचा कि अचानक उसका नियंत्रण स्टेयरिंग से हट गया तथा पिकअप पेड़ से टकरा गई। कोरानसराय थानाध्यक्ष अमित कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

कोरानसराय में अलग-अलग दुर्घटनाओं में पांच जख्मी, तीन की हालत गंभीर

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।