Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत
Keshav Times

सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

सिमरी थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलो गांजा बरामद किया है। रामपुर मठिया स्थित एक झोपड़ी में रविवार को की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने डुमरी निवासी मनोज कुमार कुँवर को गिरफ्तार किया।

सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

__ पुराने तस्कर की गिरफ्तारी से खुलेंगे नशे के नेटवर्क के राज

__ सिमरी की नई थानाध्यक्ष सह  प्रशिक्षु डीएसपी की पहली बड़ी कार्रवाई, रामपुर मठिया में झोपड़ी से गांजे की खेप जब्त; पूर्व में भी तस्करी के मामले में जेल जा चुका है आरोपित

केटी न्यूज/सिमरी: 

सिमरी थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 54 किलो गांजा बरामद किया है। रामपुर मठिया स्थित एक झोपड़ी में रविवार को की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने डुमरी निवासी मनोज कुमार कुँवर को गिरफ्तार किया। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष मोनिका कुमारी के पदभार संभालने के बाद यह नशे के कारोबार के खिलाफ पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। छापेमारी के दौरान सिमरी मजिस्ट्रेट सह आरओ राहुल कुमार भी मौजूद रहे। गांजे की इतनी बड़ी खेप की बरामदगी ने इलाके में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गिरफ्तार मनोज कुमार कुँवर का गांजा तस्करी से पुराना संबंध बताया जाता है।

सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

वर्ष 2022 में भी पुलिस ने उसे 5 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। पूर्व में गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई के बावजूद दोबारा इस अवैध कारोबार में उसकी सक्रियता पुलिस के सामने चुनौती बनकर उभरी है। रामपुर मठिया में गांजे के कारोबार को लेकर स्थानीय स्तर पर लंबे समय से चर्चाएं होती रही हैं। ग्रामीणों का दावा है कि इलाके में नशे का कारोबार किसी गुप्त गतिविधि की तरह नहीं, बल्कि खुले तौर पर संचालित होता रहा है। ऐसे में इतनी बड़ी मात्रा में गांजे की उपलब्धता ने स्थानीय पुलिस की निगरानी व्यवस्था और सूचना तंत्र पर भी सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

__गांजे के साथ शराब तस्करी की भी शिकायतें

रामपुर मठिया और आसपास के इलाकों में शराब के अवैध कारोबार की शिकायतें भी लगातार सामने आती रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार डुमरी बाईपास से बाइक के जरिए शराब की खेप काजीपुर, खरहाटांड़ और रामपुर मठिया तक पहुंचाई जाती है। कथित तौर पर दिन और रात दोनों समय तस्करों की आवाजाही जारी रहती है। ग्रामीणों का आरोप है कि मार्ग पर नियमित पुलिस गश्ती की कमी से अवैध कारोबारियों को सहूलियत मिलती है। नई थानाध्यक्ष की कार्रवाई से इलाके में नशे के कारोबार पर अंकुश लगने की उम्मीद जगी है। लोगों की मांग है कि पुलिस केवल बरामदगी और गिरफ्तारी तक सीमित न रहे, बल्कि तस्करी के स्रोत, खरीद-बिक्री से जुड़े लोगों और पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर इस अवैध कारोबार की जड़ें भी उखाड़े।

सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

__ कहते हैं एसडीपीओ

एसडीपीओ भास्कर रंजन ने बताया कि छापेमारी में 54 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उसके तस्करी नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।