छतनवार से शराब के नशे में धुत दो युवक गिरफ्तार

शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गांव निवासी अनिल पासवान और दीपक पासवान के रूप में हुई है।

छतनवार से शराब के नशे में धुत दो युवक गिरफ्तार

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू करने के लिए कृष्णाब्रह्म थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में शुक्रवार देर शाम थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गांव निवासी अनिल पासवान और दीपक पासवान के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर ब्रेथ एनालाइजर से जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों के खिलाफ बिहार मद्यनिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार छापेमारी और जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपितों को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।