पलिया में शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, घर से 69 लीटर देशी शराब बरामद

राजपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 69 लीटर देशी मसालेदार शराब बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे इलाके में अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

पलिया में शराब माफियाओं पर पुलिस का शिकंजा, घर से 69 लीटर देशी शराब बरामद

केटी न्यूज/राजपुर

राजपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव में पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 69 लीटर देशी मसालेदार शराब बरामद की है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिससे इलाके में अवैध शराब के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।पुलिस को सूचना मिली थी कि पलिया गांव में एक व्यक्ति लंबे समय से चोरी-छिपे शराब की खेप मंगाकर उसकी बिक्री कर रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष निवास कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। इस टीम में पुलिस पदाधिकारी प्रवीण कुमार सहित अन्य जवान शामिल थे। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद राम के घर पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने घर की गहन तलाशी ली, जिसमें 69 लीटर देशी मसालेदार शराब बरामद हुई। बरामद शराब को जब्त कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया।थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने साफ कहा कि थाना क्षेत्र में शराब तस्करी और अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध शराब कारोबार पर सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।