ब्रह्मपुर में विवाहिता के आत्महत्या के प्रयास मामले में दर्ज हुआ एफआईआर
ब्रह्मपुर में 23 वर्षीय विवाहिता आंचल सिंह पति प्रवीण सिंह द्वारा खुद को गोली मार आत्महत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। एफआईआर अस्पताल मंे उसके फर्द बयान के आधार पर दर्ज किया गया है, जिसमें जख्मी महिला ने बताई है कि उसके प्रेव विवाह से उसके माता-पिता नाराज चल रहे थे तथा शुक्रवार को वह अपने मायके वालों को मनाने गई थी, लेकिन माता-पिता ने उसे दरवाजे से ही बैरंग लौटा दिया था। जिससे उसने आत्महत्या की नियत से किसी युवक से कट्टा ले खुद को गोली मार ली थी।

-- आरा के निजी अस्पताल में आपरेशन कर निकाल दी गई है फंसी गोली, मायके वालों ने आरोपों से किया इंकार, कई बिंदुओं पर जांच कर रही है पुलिस
केटी न्यूज/ब्रह्मपुर
ब्रह्मपुर में 23 वर्षीय विवाहिता आंचल सिंह पति प्रवीण सिंह द्वारा खुद को गोली मार आत्महत्या के प्रयास मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। एफआईआर अस्पताल में उसके फर्द बयान के आधार पर दर्ज किया गया है, जिसमें जख्मी महिला ने बताई है कि उसके प्रेव विवाह से उसके माता-पिता नाराज चल रहे थे तथा शुक्रवार को वह अपने मायके वालों को मनाने गई थी, लेकिन माता-पिता ने उसे दरवाजे से ही बैरंग लौटा दिया था। जिससे उसने आत्महत्या की नियत से किसी युवक से कट्टा ले खुद को गोली मार ली थी। वहीं, उसके पति का कहना है कि मायकों वालों के व्यवहार से वह पिछले दो वर्षाे से मानसिक दबाव में चल रही थी।

शुक्रवार को वह जेके सिमेंट फैक्ट्री में काम करने गया था, इसी दौरान सूचना मिली कि आंचल ने खुद को गोली मार ली है, इसके बाद हमलोग उसे अस्पताल लेकर आए है। जबकि मायके वालों ने उसके आरोपों से इंकार किया है। पुलिस की पूछताछ में उसके पिता उमेश सिंह ने बताया कि शादी के बाद वह कभी अपने मायके नहीं आई है, जबकि उसका भाई विदेश में नौकरी करता है। बता दें कि ब्रह्मपुर नगर पंचायत के वार्ड 14 अंतर्गत कांट निवासी प्रवीण कुमार सिंह की पत्नी आंचल ने शुक्रवार को आत्महत्या की नियत से खुद को गोली मार ली थी।गोली लगने से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई, इसकी जानकारी मिलते ही उसके पति तथा देवर सहित परिवार के लोग आनन फानन में इलाज के लिए उसे आरा लेकर गए, जहां एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

गौरतलब हो कि आरा में इलाज के दौरान आंचल ने बताई थी कि 4 अक्टूबर 2021 को अपने घर वालों की मर्जी के खिलाफ प्रवीण से लव मैरिज की थी, जबकि उसके पिता का कहना है कि उसने वर्ष 2018 में ही घर से भागकर शादी कर ली थी। इस संबंध में ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश सिंह ने बताया कि जख्मी के बयान पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस एफआईआर में वर्णित तथ्यों के अलावे कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्दी ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

