Friday, 6 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ गीतों की गूंज और सूर्योपासना से भक्तिमय हुआ ज्ञान गंगा स्कूल परिसर धनतेरस पर डुमरांव के बाजार में बरसी लक्ष्मी, देर रात तक उमड़ा खरीदारी का सैलाब घर से बाहर निकले ही परिवार के सामने फटा गैस सिलेंडर, ढह गई पक्की दीवार विकास योजनाओं में सुस्ती और लापरवाही बर्दाश्त नहीं, समय_सीमा में पूरा करें काम : सुधाकर सिंह त्योहारों की आड़ में माहौल बिगाड़ने वालों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर धनतेरस की भीड़ में महिला का आभूषणों से भरा बैग झपटकर उचक्के फरार छठ घाटों पर सुरक्षा के लिए बिजली विभाग की कवायद, छह घंटे गुल रहेगी बिजली मिट्टी के दीयों और हस्तनिर्मित सजावट से सजेगा दीपावली का त्योहार, बच्चों ने दिया स्वदेशी कला और सेवा का संदेश चार स्वर्ण पदकों से चमके कैप्टन विजेंद्र, एशियाड में चयनित बक्सर के तीन होनहारों का भी सम्मान अनंत सिंह के काफिले ने एनएच-922 पर दिखाया सियासी रसूख, स्वागत में उमड़े समर्थक विद्यालय के आंगन से भारतीय सेना तक पहुंचा जयप्रकाश, जेसीओ बनने पर हुआ सम्मान धनतेरस पर रेन टीवीएस ब्रह्मपुर की अनूठी पहल, हर बाइक खरीदार को उपहारों के साथ दिया गया पौधा
Keshav Times

चोरी की तीन बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

चोरी की तीन बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

- ऑपरेशन मुस्कान के तहत चला था विशेष अभियान, एसपी ने दी जानकारी

केटी न्यूज/बक्सर

चोरी की तीन बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

बक्सर में बाइक चोरों की सक्रियता रोकने तथा चोरी व लूटी गई बाइक बरामद करने के लिए बक्सर पुलिस इन दिनों आपरेशन मुस्कान चला रही है। इस अभियान के तहत स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक के साथ दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

चोरी की तीन बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

शुक्रवार को एसपी मनीष कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया की टीम द्वारा छापेमारी के क्रम में शुक्रवार को चौसा बारे के स्व. रविंद्र खरवार के पुत्र राहुल खरवार को चोरी के एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया था।

चोरी की तीन बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

जिसकी निशानदेही पर इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव से विनोद साह के पुत्र सूरज गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गयी। वही इन दोनों से पूछताछ कर गिरोह के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस सूत्रों की मानें तो दोनों ने बाइक चोरी के संबंध में कई अहम जानकारियां पुलिस को दी है।

चोरी की तीन बाइक के साथ दो शातिर चोर गिरफ्तार

पुलिस उक्त जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। छापेमारी के दौरान टीम में सदर डीएसपी धीरज कुमार, नगर थानाध्यक्ष संजय कुमार, पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार, डीआईयू प्रभारी युसूफ अंसारी के अलावा डीआईयू की टीम शामिल थी।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।