सोवां में सीएसपी संचालक से 3.5 लाख की लूट, विरोध करने पर लूटेरों ने युवक को मारी गोली, बूझ गया घर का इकलौता चिराग

सोवां में सीएसपी संचालक से 3.5 लाख की लूट, विरोध करने पर लूटेरों ने युवक को मारी गोली, बूझ गया घर का इकलौता चिराग

- गुरूवार की शाम दो पक्षों में हुआ था विवाद, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

- सीएसपी संचालक के पैर में लगी है गोली

- गुरूवार की शाम सोवां धरौली पथ पर की है घटना, हत्यारों के शिनाख्त में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म

गुरूवार की शाम सोवां गांव के से बाहर एक अपाचे बाइक पर सवार दो की संख्या में लूटेरों ने सीएसपी संचालक से 3.5 लाख की लूट कर ली है। वही विरोध करने पर लूटेरों एक युवक की गोली मार हत्या कर दी है। वही उनकी गोलीबारी में सीएसपी संचालक भी जख्मी हुआ है। उसे पैर में गोली लगी हैै तथा रघुनाथपुर सीएचसी में उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच तथा आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है। मृतक सोनू यादव उम्र 18 वर्ष सोवां के संजू यादव का इकलौता पुत्र था। जबकि जख्मी सीएसपी संचालक की पहचान धरौली के मनोज यादव के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार धरौली गांव का मनोज यादव सोवां में बैंक ऑफ इंडिया के सीएसपी का संचालन करता है। गुरूवार की शाम वह अपना सीएसपी बंद कर सोवां गांव से पूरब धरौली जाने वाले कच्चे रास्ते के सहारे अपने बाइक से गांव जा रहा था। जैसे ही वह सोवां गांव से बाहर आया कि एक अपाचे बाइक से उसे ओवरटेक करते दो लूटेरों ने गन प्वाइंट पर उसकी बाइक रूकवा लूटपाट करने लगे तथा उससे रूपयों से भरा बैग छिन लिए। सीएसपी संचालक ने उनकी हरकतों को विरोध किया तथा हो हल्ला किया। इस दौरान शाम में टहलने निकले सोवां के युवको ने लूटेरों को घेर लिया। खुद को घिरता देख एक लूटेरे ने फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली सीएसपी संचालक के पैर में लगी जबकि दूसरी गोली सोनू के मुंह में। जानकारों की मानें तो सोनू एक लूटेरे को दबोच चुका था। इसी से खार खाए उसके दूसरे साथी ने उसके मुंह में पिस्टल सटा फायर कर दिया। मुंह में गोली लगते ही वह लहुलुहान को गिर पड़ा। इसके बाद सभी युवक पीछे हट गए जबकि हत्यारे लूट का पैसा लेकर बेलहरी की तरफ भाग निकले। आनन फानन में मनोज को इलाज के लिए परिजन तथा पुलिस लेकर बक्सर जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। जवान बेटे की मौत से पूरे परिवार का रो रोकर बुरा हाल है। 

इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी कर रही है पुलिस

इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी अभियान चला रही है। लेकिन हत्यारे पहले ही भाग निकले है। पुलिस तकनीकी साधनों तथा मुखबिरों के सहारे उनके पहचान का प्रयास कर रही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। पुलिस अभी अंधेरे में ही तीर चला रही है।

इंटरमीडिएट का छात्र था मृतक

मृतक सोनू कुमार यादव अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। हालांकि उसकी तीन बहने है तथा पिता गांव में किराना दुकान का चलाते है। जबकि वह इंटरमीडिएट का छात्र था। जानकारी के अनुसार वह शाम में अपने दोस्तों के साथ टहलने निकला था। इसी दौरान लूटेरों ने सीएसपी संचालक से लूट पाट शुरू कर दिया। जिसे देख सभी युवक सीएसपी संचालक को बचाने तथा लूटेरो को पकड़ने के लिए आगे बढ़े। इसी दौरान खुद को घिरता देख लूटेरों ने उसकी गोली मार हत्या कर दी। घर का इकलौता चिराग बुझने से पिता को मानो काठ मार गया है। यही हाल मां तथा बहनों का भी था।  

क्या कहते है थानाध्यक्ष

सीएसपी संचालक से लूट के दौरान लूटेरों द्वारा फायरिंग की गई है। जिसमें सोवां के एक युवक की गोली लगने से मौत हुई है जबकि सीएसपी संचालक के पैर में गोली लगी है। सीएसपी संचालक के बयान आने के बाद ही इस बात का पता चलेगा कि कितने की लूट हुई है। इस घटना में शामिल हत्यारों की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। जल्दी ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।