Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में
Keshav Times

एसडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों का अचानक किया निरीक्षण, मिलीं कई खामियां

जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर एसडीएम अनिल बसाक ने नगर परिषद बिक्रमगंज के वार्ड 11 और 26 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

एसडीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों का अचानक किया निरीक्षण, मिलीं कई खामियां

केटी न्यूज़/बिक्रमगंज (रोहतास)

बिक्रमगंज (रोहतास): जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर एसडीएम अनिल बसाक ने नगर परिषद बिक्रमगंज के वार्ड 11 और 26 में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई अनियमितताएं सामने आईं, जिनकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है।

एसडीएम ने बताया कि वार्ड 11 के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 107 को बंद पाया गया। वहीं, वार्ड 26 में 12 बच्चे उपस्थित थे, जबकि उपस्थिति पंजी पर सभी 40 बच्चों की उपस्थिति दर्शाई गई थी। केंद्र के संचालन वाले कमरे में उचित रौशनी की व्यवस्था नहीं थी, और सेविका एक माह से बिना सूचना अनुपस्थित थीं। इसके अलावा, मेनू के अनुसार पोषाहार भी उपलब्ध नहीं था, और भंडार पंजी सहित अन्य आवश्यक रजिस्टरों का रखरखाव भी सही से नहीं किया गया। एसडीएम ने कहा कि सभी अनियमितताओं की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा चुकी है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।