उप निर्वाचन पदाधिकारी की गाड़ी से शराब की बड़ी खेप बरामद, एक महिला और दो पुरूष गिरफ्तार

कैमूर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार की गाड़ी से दुर्गावती पुलिस ने 132.6 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। उप निर्वाचन पदाधिकारी के चालक और एक दंपति को कार से गिरफ्तार किया गया है।

उप निर्वाचन पदाधिकारी की गाड़ी से शराब की बड़ी खेप बरामद, एक महिला और दो पुरूष गिरफ्तार
Crime

केटी न्यूज़/कैमूर

कैमूर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार की गाड़ी से दुर्गावती पुलिस ने 132.6 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। उप निर्वाचन पदाधिकारी के चालक और एक दंपति को कार से गिरफ्तार किया गया है।दंपत्ति सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

चालक के पास जिला पदाधिकारी कार्यालय से निर्गत चालक का आईडी कार्ड भी बरामद हुआ है। गाड़ी से लैपटॉप भी जब्त किया गया है। गाड़ी के पीछे पीला नंबर प्लेट और आगे उजला नंबर प्लेट लगा था। गाड़ी के आगे बिहार सरकार जिला प्रशासन कैमूर का लाल रंग का बोर्ड भी लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

पच्चीस हजार रूपए मासिक किराए के अनुबंध पर उप निर्वाचन पदाधिकारी इस गाड़ी को इस्तेमाल कर रहे थे। दिन में उप निर्वाचन पदाधिकारी को कार्यालय इसी गाड़ी पहुंचाया जाता था और रात में उनका बोर्ड लगाकर इसी गाड़ी से शराब की तस्करी होती थी। तस्करी में किन-किन लोगों की संलिप्तता है इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है। गिरफ्तार दंपत्ति सुरभि कुमारी व पति विनय प्रकाश दोनों कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डोभरी के रहने वाले हैं, वही तीसरा व्यक्ति सोनू कुमार कैमूर जिले के कुडासन का रहने वाला है।

दुर्गावती थाने पर प्रेस वार्ता के दौरान मोहनियां एसडीपीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि शराब को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था इसी दौरान सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार HR55AF6618 की जांच में पाया गया कि गाड़ी के आगे बिहार सरकार जिला प्रशासन कैमूर भभुआ का बोर्ड लगा हुआ है। जिसका सत्यापन कराया गया तो इस वाहन को उप निर्वाचन पदाधिकारी भभुआ के यहां ₹25000 मासिक किराया पर अनुबंधित है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।