Monday, 23 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत रामपुर मां काली मंदिर के वार्षिकोत्सव पर 24 घंटे के लिए अखंड हरी नाम कीर्तन का आयोजन
Keshav Times

बिहार में डॉक्टरों का कारनामा,हर्निया का ऑपरेशेन के बदले कर दी नसबंदी

अब मुजफ्फरपुर में डॉक्टरों ने एक अजब कारनामा कर दिया है,दरअसल अब हुआ यूं कि हर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल पहुंचे शख्स की डॉक्टरों ने नसबंदी ही कर दी।

बिहार में डॉक्टरों का कारनामा,हर्निया का ऑपरेशेन के बदले कर दी नसबंदी
Hernia Operation

केटी न्यूज़/मुज़्ज़फ़रपुर

बिहार के डॉक्टर बीच में गजब के कमाल का काम कर देते हैं. जिस कारण से राज्य का स्वास्थ्य महकमा एक बार फिर चर्चा में आ जाता है।बिहार के हेल्थ डिपार्टमेंट के पास कभी अस्पताल में संसाधनों की कमी तो कभी डॉक्टरों की लापरवाही के मामले सामने आते ही रहते हैं। अब मुजफ्फरपुर में डॉक्टरों ने एक अजब कारनामा कर दिया है,दरअसल अब हुआ यूं कि  हर्निया का ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल पहुंचे शख्स की डॉक्टरों ने नसबंदी ही कर दी।

बिहार में डॉक्टरों का कारनामा,हर्निया का ऑपरेशेन के बदले कर दी नसबंदी

सीतामढ़ी के महीसौठा थाना क्षेत्र के बोखरा गांव निवासी पच्चू सहनी ने 3 महीने पहले औराई के साक्षी अस्पताल में अपना हर्निया का ऑपरेशन कराया था।ऑपरेशन के बाद अब उनकी समस्या कम होने के बजाय और बढ़ गई।इसके लिए उन्होंने दोबारा जांच कराई।जांच में बाद जो बात सामने आई उससे हर कोई हैरान रह गया।

बिहार में डॉक्टरों का कारनामा,हर्निया का ऑपरेशेन के बदले कर दी नसबंदी

साक्षी अस्पताल के काबिल  डॉक्टर लोगो ने हर्निया के बजाय उनकी नसबंदी कर डाली। पूरा मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। सिविल सर्जन डॉक्टर अजय कुमार ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जल्द ही एक टीम बनाकर फर्जी अस्पतालों और फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।यह पूरा मामला औराई प्रखंड का बताया जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।